मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

श्रद्धापूर्वक मां सरस्वती की हुई आराधना, ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक होली गायन का आयोजन

On: Monday, February 3, 2025 3:24 PM

टिकारी संवाददाता: बसंत पचंमी के शुभ अवसर पर सोमवार को विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना व आराधना किया गया। प्रखंड के सरकारी गैर सरकारी शैक्षणिक, सामाजिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर धूम धाम से पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने पूरे भक्ति भाव से सुबह में मंदिरों में पूजा अर्चना की और उसके बाद अपने शैक्षणिक संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा अर्चना और आराधना की। इस अवसर पर छात्रों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर वसंतोत्सव का स्वागत करते हुए एक दुसरे को बधाई दी। शहबाजपुर में संचालित रामाकान्ति ए एन एम ट्रेंनिग स्कूल में विल्कुल अलग अंदाज में सरस्वती पूजा समारोह आयोजित किया गया। एक प्रशिक्षणर्थी लड़की ही माँ सरस्वती की वेशभूषा यानी साक्षात सरस्वती का रूप धारण की और अन्य प्रशिक्षणर्थियों उसका विधिवत पूजा अर्चना किया। टिकारी सहित पंचानपुर, टिकारी शहर, मउ बाजार, पंचानपुर आदि जगहों पर अलग अलग पूजा समिति द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना धूम धाम से किया गया। वंही इस अवसर पर प्रखंड के रकसिया ग्राम में पूर्व मुखिया राजेश्वर प्रसाद के आवास पर ग्रामीण मंडली द्वारा शानदार पारंपरिक होली गायन का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त बीडीओ अरुण सिंह, अमेरिका सिंह, रघुवंश मणि सिंह, मनु सिंह, रामपति यादव, गिरीश दांगी, संजय कुमार आदि ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ एक से बढ़कर होली गायन की प्रस्तुति दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज | BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज | रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित | डीडीयू मंडल का कमाल: कबाड़ बेचकर रेलवे ने की ₹80 करोड़ की बंपर कमाई, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के लक्ष्य को किया हासिल | मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ कल, यातायात व्यवस्था को लेकर रूट चार्ट जारी; कई रास्ते रहेंगे बंद | शहीद रंजीत यादव अमर रहे! संडेश्वर के वीर सपूत की याद में भावुक हुआ फतेहपुर, चौक और प्रवेश द्वार के नामकरण का प्रस्ताव पारित | नालंदा में सेवा की ऐसी मिसाल जिसे देख दुनिया रह गई हैरान! जर्जर झोपड़ी की जगह खड़ा हो गया ‘सुदामा का महल’, बेबस मां की आंखों में छलके सुख के आंसू | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म और फर्जीवाड़े का आरोपी मानवेंद्र कृष्ण भारत गिरफ्तार |