मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में सीयूएसबी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

On: Thursday, February 27, 2025 4:00 PM

टिकारी संवाददाता: एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) द्वारा जारी यूजीसी नेट – जेआरएफ परीक्षा के रिजल्ट में सीयूएसबी के विभिन्न विभागों के कई विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा के साथ डीन, विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापकों ने सफल छात्रों को बधाई दी है। पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि विवि के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने जूनियर रिसर्च फ़ेलोशिप (जेआरएफ), नेट एवं पीएचडी में नामांकन के लिए अहर्ता प्राप्त की है। डिपार्टमेंट आफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया के छात्र नारायण हरि ने आल इंडिया रैंकिंग 2 के साथ जेआरएफ के लिए क्वालीफाई किया है। डिपार्टमेंट आफ इकोनामिक स्टडीज एंड पालिसीज से आठ छात्रों ने असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की है। जिनमें अभिषेक कुमार, अमन राज, अंकिता पंडित, अनुप्रिया, अपरना मिश्रा, मनीष कुमार, मुहम्मद रऊफ और ऋचा वर्मा शामिल हैं। विभाग से पीएचडी प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त करने वालों में पांच छात्र हैं जिनके नाम अंकित तिवारी, अभिषेक मिश्रा, गौरव कुमार शर्मा, प्रीतम कुमार और विक्रांत कुमार हैं। विकास अध्ययन विभाग से श्रेया भारती ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अर्हता प्राप्त की है। स्कूल आफ ला एंड गवर्नेंस से विजयलक्ष्मी ने जेआरएफ के लिए अर्हता हासिल की है। वहीं  गौरव कुमार और रत्नेश द्विवेदी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई किया है। डिपार्टमेंट आफ फिजिकल एजुकेशन से दो छात्रों चंदन कुमार और प्रवीण एक्का ने यूजीसी-नेट सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है। जबकि दुर्गेश तिवारी, मोहित भारनगर और मंड्रेश ने पीएचडी में एडमिशन के लिए अर्हता प्राप्त की है। डिपार्टमेंट आफ जियोग्राफी की पीएचडी छात्रा माही सिन्हा और युवराज सिन्हा ने असिस्टेंट प्रोफेसर, आदित्य कुमार तथा श्रेया कुमारी पीएचडी में एडमिशन के लिए क्वालीफाई किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज | BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज | रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित | डीडीयू मंडल का कमाल: कबाड़ बेचकर रेलवे ने की ₹80 करोड़ की बंपर कमाई, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के लक्ष्य को किया हासिल | मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ कल, यातायात व्यवस्था को लेकर रूट चार्ट जारी; कई रास्ते रहेंगे बंद | शहीद रंजीत यादव अमर रहे! संडेश्वर के वीर सपूत की याद में भावुक हुआ फतेहपुर, चौक और प्रवेश द्वार के नामकरण का प्रस्ताव पारित | नालंदा में सेवा की ऐसी मिसाल जिसे देख दुनिया रह गई हैरान! जर्जर झोपड़ी की जगह खड़ा हो गया ‘सुदामा का महल’, बेबस मां की आंखों में छलके सुख के आंसू | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म और फर्जीवाड़े का आरोपी मानवेंद्र कृष्ण भारत गिरफ्तार |