मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

नाबालिग से छेड़खानी के खिलाफ भाकपा माले का टिकारी में प्रतिवाद मार्च

On: Tuesday, February 11, 2025 4:58 PM

टिकारी संवाददाता: अलीपुर थाना अंतर्गत नीमसर बाजार सीमेंट लाने गई एक नाबालिग बच्ची से दुकानदार द्वारा छेड़खानी करने की घटना के विरोध में मंगलवार को भाकपा माले ने प्रतिवाद मार्च निकाला। अंदर किला से निकला प्रतिवाद मार्च पूरे शहर में सरकार के विरूद्ध माले कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। मार्च के बाद माले नेताओं ने पुलिस अधिकारीयों से मिलकर घटना को लेकर आक्रोश जाताया और दोषी के बिरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। माले नेताओं ने पुलिस को बताया कि गिरफ्तार आरोपित पहले भी छेड़खानी जैसी कुकृत्य कर चुका है व विकृत मानसिकता  व्यक्ति है।

मार्च का नेतृत्व कर रही ऐपवा के जिला सचिव रीता बर्णवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सामंती ताकतों का मनोबल बढ़ा है। भाजपा समर्थित नीतीश राज में बेटियां सुरक्षित नही है। उन्होंने दोषी विपिन शर्मा के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी सजा देने की मांग की। माले के जिला कमिटी सदस्य रवि कुमार ने कहा कि बिहार में अपराध बढ़ा है और बेटियां असुरक्षित है। मार्च में सुरेन्द्र यादव, रोहन यादव, रामजी दास, हरि मांझी, संजय राम, संतोष कुशवाहा, मुरारी दास, गीता देवी, दीनकर, संजय मांझी, अलोक यादव, राजबल्लभ यादव आदि बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |