मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धांजलि अर्पित

On: Thursday, January 30, 2025 7:32 AM

फतेहपुर:  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज फतेहपुर प्रखंड के गांधी मैदान में स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस पार्टी की ओर से माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद पांडे, उपाध्यक्ष बुलंद अख्तर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज कुमार पंकज, चंदन कुमार सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि समारोह के दौरान कांग्रेस नेताओं ने गांधी जी के विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि आज के दौर में बापू के सिद्धांत पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। अहिंसा, सत्य और समानता के मार्ग पर चलकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद पांडे ने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सत्य और अहिंसा का जो मार्ग दिखाया, वह केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखना होगा।”

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य नेताओं ने भी गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |