मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अतिपिछड़ा में शामिल दबंग जाति को हटाने तक संघर्ष रहेगा जारी

On: Thursday, January 30, 2025 4:00 PM

टिकारी संवाददाता: अतिपिछड़ा विकास संघर्ष समिति अनुमंडल शाखा टिकारी के द्वारा नगर परिषद स्थित एक हौल में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती गुरुवार को समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की तैलिये चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए अतिपिछड़ा विकास संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद रामचन्द्र आजाद ने कहा कि अतिपिछड़ा जातियों में शामिल दबंग जातियों को हटाने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। जिसमें जननायक कर्पूरी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग पूरा हुआ है। जबकि अतिपिछड़ा जातियों को अनुसूची जातियों की तरह लोकसभा, विधानसभा व राज्यसभा में आरक्षण देने, 2014-15 में दबंग जातियों को दिये गए आरक्षण से मुक्त करते हुए उसे अलग से आरक्षण की व्यवस्था करने आदि मांगे आज भी पूरी नही हुई है। पूर्व विधान पार्षद रामबली सिंह चन्द्रवंशी ने कहा कि मैं जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनो को उनके चेला कहे जाने वाले लालू यादव व नीतीश कुमार द्वारा उनके घर को ध्वस्त करवाकर रेस्टोरेंट खोलवा दिया गया है। मेरा विधान पार्षद का समय सीमा 2026 तक था। लेकिन कर्पूरी ठाकुर के रास्ते पर चलने के कारण मुझे दो साल पहले ही राजद द्वारा हटा दिया गया। लेकिन हक और अधिकार के लिए संघर्ष जारी रहेगा। अति पिछड़ा आयोग के पूर्व सदस्य प्रमोद चन्द्रवंशी ने कहा कि जब 2014-15 में कुछ जातियों को अतिपिछड़ा में शामिल किया गया तो मैं पुरजोर विरोध किया था। दबंग जातियों को अतिपिछड़ा जातियों में शामिल करने से निश्चित रूप से हमलोगों का नुकसान हुआ है। कार्यक्रम को मुन्ना चन्द्रवंशी, रामानूज ठाकुर, भोला ठाकुर, मो जफरबारी अंसारी उर्फ छोटू मियां, सुनिल चन्द्रवंशी, पूनम कुमारी, शिव कुमार चौहान सहित कई लोगों ने संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पार्षद रामचन्द्र आजाद व संचालन अनुमंडल संयोजक विनोद शर्मा व सहेन्द्र चन्द्रवंशी ने किया। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
केसपा में मां तारा महोत्सव का भव्य आयोजन, मंत्री संतोष कुमार सुमन और डॉ. अनिल कुमार ने किया उद्घाटन | उत्तर कोयल नहर से खेतों तक पानी की मांग को लेकर किसानों का हल्ला बोल, कोंच में आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प | गया रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चोरी कर भागने की फिराक में था युवक, RPF ने रंगेहाथ पकड़ा | चलती ट्रेन में छूटा 15 हजार का मोबाइल, गया RPF ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत तत्परता दिखाते हुए यात्री को किया सुपुर्द | गया में मातृशक्ति का वंदन: प्रगति केंद्र में भव्य कन्या पूजन, बच्चियों को शिक्षा और संस्कार की मिली अनोखी सौगात | टेउसा बाजार में पहली बार विराजमान हुईं मां काली, केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच |