मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज में बुधवार को सीएम नीतीश का दौरा, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

On: Tuesday, September 2, 2025 5:18 PM

चाकंद से बेलागंज तक तैयारियां पूरी, कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह

गया: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को गया जिले के बेलागंज और नगर प्रखंड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास योजनाओं का जायजा लेंगे, नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर मंगलवार की देर रात तक प्रशासनिक तैयारी और मंच सज्जा का कार्य अंतिम चरण में रहा। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासन के तमाम अधिकारी कार्यक्रम स्थल का लगातार निरीक्षण करते रहे, ताकि सुरक्षा और व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे।

चाकंद से शुरू होगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

बुधवार को दोपहर बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिला मुख्यालय से सड़क मार्ग द्वारा नगर प्रखंड के उच्च विद्यालय चाकंद पहुंचेंगे। यहां वे विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री लाभुकों से योजनाओं की क्रियान्वयन स्थिति, लाभ और उनकी समस्याओं के बारे में सीधे जानकारी लेंगे। माना जा रहा है कि वे योजनाओं की बेहतर मॉनिटरिंग को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे सकते हैं।

अग्नि–धनामा सड़क मार्ग का होगा शिलान्यास

चाकंद के बाद मुख्यमंत्री का काफिला बेलागंज प्रखंड के अग्नि मोड़ पहुंचेगा। यहां वे अग्नि–धनामा सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना को स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके बन जाने से बेलागंज और आसपास के गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

कार्यकर्ता सम्मेलन में रखेंगे विचार

मुख्यमंत्री का अंतिम कार्यक्रम बेलागंज के पड़ाव मैदान में होगा, जहां वे एनडीए कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राजनीतिक दृष्टि से यह कार्यक्रम काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के जुटने की संभावना है।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

सीएम के आगमन को देखते हुए पूरे बेलागंज क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। साथ ही, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंगलवार रात तक बेलागंज के पड़ाव मैदान और अन्य स्थलों पर सजावट और स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गईं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |