मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज़ | गया में महिला की गोली मारकर हत्या! टेउसा-सीढ़ रोड पर मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

On: Wednesday, October 22, 2025 2:15 AM

गया से बड़ी खबर—अतरी थाना क्षेत्र के सीढ़ पंचायत में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। जानकारी के मुताबिक, महिला को गोली मारकर हत्या की गई है।

घटना टेउसा–मानपुर मुख्य मार्ग से सीढ़ गांव जाने वाले सुनसान रास्ते की है। बताया जा रहा है कि मृतका सीढ़ गांव निवासी श्याम ठाकुर की 30 वर्षीय पत्नी थी। महिला मंगलवार की शाम टेउसा बाजार गई थी और देर रात लौटते वक्त यह वारदात हुई।

सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे महिला का शव देखा तो मौके पर हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही मौके पर डीएसपी और अतरी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पूरे गांव में मातम का माहौल है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |