मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: फतेहपुर बीडीओ को 70 हजार रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने किया रंगेहाथ गिरफ्तार

On: Wednesday, December 11, 2024 12:37 PM

गया: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए फतेहपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राहुल कुमार रंजन को 70,000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय, सदर, गया के परिसर में की गई।

क्या है मामला?

उप प्रमुख रणधीर कुमार ने 20 नवंबर को निगरानी ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत समिति विकास योजना के अंतर्गत चयनित योजनाओं को ऑनलाइन दर्ज करने के लिए बीडीओ राहुल रंजन और उनके सहायक नीतीश ने 70,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत का सत्यापन और गिरफ्तारी:

शिकायत की जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद निगरानी थाना कांड संख्या-012/2024 के तहत मामला दर्ज किया गया। डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आज बीडीओ को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद बीडीओ राहुल रंजन से पूछताछ की जा रही है। उन्हें जल्द ही निगरानी न्यायालय, पटना में पेश किया जाएगा।

पहली पोस्टिंग, पहली गिरफ्तारी!

17 महीने पहले फतेहपुर में योगदान देने वाले राहुल रंजन की यह पहली पोस्टिंग थी। औरंगाबाद जिले के रहने वाले राहुल की शादी फरवरी में तय थी। लेकिन रिश्वतखोरी के इस आरोप ने उनकी छवि को बड़ा धक्का दिया है। इस घटना के बाद पूरे फतेहपुर प्रखंड में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |