मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: हाई टेंशन तार से निकली चिंगारी से खलिहान में लगी आग, एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

On: Sunday, April 13, 2025 7:03 AM

गया: जिले के टनकुप्पा प्रखंड के गजाधरपुर पंचायत अंतर्गत ख़बरा गांव में रविवार को हाई टेंशन तार में स्पार्किंग के कारण लगी आग से एक किसान की करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अशोक यादव ने खेत से गेहूं की फसल काटकर खलिहान में रखा था। घटना के समय वे फतेहपुर मार्केट में थे, तभी उन्हें आग लगने की सूचना मिली। ग्रामीणों के अनुसार, खलिहान के समीप लगे ट्रांसफार्मर से जुड़े 11 केवी के तार में स्पार्किंग हुई, जिससे निकली चिंगारी गेहूं के बोझों पर जा गिरी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

आसपास के ग्रामीणों ने मोटर पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर खाक हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के तारों में स्पार्किंग की समस्या पहले भी देखी गई थी, लेकिन इसकी अनदेखी के चलते यह हादसा हुआ।

पीड़ित किसान अशोक यादव ने तत्काल इसकी सूचना टनकुप्पा प्रखंड के अंचलाधिकारी को फोन के माध्यम से दी। उन्होंने प्रशासन से नुकसान की भरपाई और घटना की जांच की मांग की है। इस घटना ने क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ट्रांसफार्मर और हाई टेंशन तारों की नियमित जांच की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। अंचल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू करने का आश्वासन दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |