मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: गया–फतेहपुर एसएच-70 पर पिकअप और बाइक की भीषण टक्कर, युवक की मौके पर मौत

On: Thursday, September 25, 2025 3:03 PM

गया। गया–फतेहपुर मुख्य सड़क (एसएच-70) पर गुरुवार की शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। परसावा मोड़ और ठंठनीया मोड़ के बीच पिकअप व बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान सलारपुर गांव निवासी शिवबालक मांझी के पुत्र 22 वर्षीय गोला मांझी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पिकअप के नीचे जा फंसा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही टनकुप्पा थानाध्यक्ष बसंत कुमार राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर थाने लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल भी देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पिकअप चालक की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |