मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

भाजपा ने नवमनोनित मंडल अध्यक्षों का टिकारी में भव्य स्वागत, ढोल नगाड़ों के साथ शहर में निकला जुलूस

On: Saturday, December 28, 2024 4:07 PM

टिकारी संवाददाता: भाजपा द्वारा टिकारी विधानसभा के पांचों मंडल में नवमनोनीत अध्यक्षों का शनिवार को टिकारी में भव्य स्वागत किया गया। इससे पूर्व जिला मंत्री सह विधानसभा सदस्यता प्रभारी प्रो. बेंकटेश शर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष सह टिकारी विधानसभा प्रभारी अनुज कुमार सिंह आदि की मौजूदगी में नवमनोनित मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई। जिसके बाद प्रो बेंकटेश शर्मा के नेतृत्व में सर्वप्रथम टिकारी, कोंच एवं नगर मंडल के नवमनोनित अध्यक्षों को पार्टी कार्यालय में पुष्पगुच्छ अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। उसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ पूरे शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। इस क्रम में शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में सामूहिक पूजा अर्चना की गई।

प्रो. कुमार ने बताया कि पार्टी के प्रदेश कमेटी द्वारा जिन मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई और जिनका स्वागत किया गया उनमें विधानसभा के नगर मंडल से मुकेश जैन, टिकारी उतरी मंडल से राघवेंद्र कुमार, दक्षिणी मंडल से अनिल पासवान, कोंच उत्तरी मंडल से मनजीत कुमार सिंह एवं कोंच दक्षिणी मंडल से श्रीकांत कुमार को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस अवसर शहर में निकाले गए स्वागत जुलूस सह रोड शो में संगठन विस्तारक रामकृत शर्मा, रमेश कुमार, सिंधु जैन, प्रो. सुरेन्द्र कुमार, डा. अनुज कुमार, संजय शर्मा, मिथिलेश सिंह, दिनेश सिंह, प्रो०विपिन कुमार वर्मा, देवेन्द्र सिंह, माया सिंह, रिंकी कुमारी, संजय केशरी, संजय गुप्ता, संतोष कुमार, माधव सिंह, बीरेंद्र कुमार अवस्थी, विशुन दयाल ठाकुर सहित पार्टी से जुड़े बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं विभिन्न प्रकोष्ठ के लोग शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |