मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ईसीआरकेयू के केंद्रीय महामंत्री का गया शाखा में धूमधाम से मनाया गया जन्मदिवस

On: Thursday, December 26, 2024 2:37 PM

देवब्रत मंडल

गया: ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) गया शाखा ने केंद्रीय महामंत्री एस.एन.पी. श्रीवास्तव का जन्मदिवस भव्य तरीके से मनाया। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारी और रेल कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आयोजन यूनियन के केंद्रीय कोषाध्यक्ष और वर्किंग कमेटी सदस्य, ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन, नई दिल्ली के कामरेड मिथिलेश कुमार की उपस्थिति में किया गया। समारोह के दौरान केक काटकर महामंत्री का जन्मदिवस मनाया गया।

महामंत्री एस.एन.पी. श्रीवास्तव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने गया शाखा के सभी नेताओं और कर्मचारियों को उनके स्नेह और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही, यूनियन के आगामी चुनाव में जोश और मेहनत से मंडल स्तर पर समर्थन जुटाने के लिए पदाधिकारियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी को जीत का आशीर्वाद देते हुए विश्वास जताया कि यूनियन का प्रदर्शन चुनाव में उत्कृष्ट रहेगा।

इस मौके पर गया शाखा के अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, राजेश कुमार, मनोज कुमार, अजीत कुमार श्रीवास्तव, राजीव रंजन कुमार, संजीत कुमार, रवि राज, वीरेंद्र कुमार, सुमित कुमार, राकेश कुमार, राजीव कुमार अवस्थी, अजय कुमार और प्रमोद कुमार समेत कई रेलकर्मी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |