मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में जमीन मालिकों को बड़ी राहत: 12–13 साल से रोक सूची में फंसी 6 जमीनें हुईं मुक्त

On: Saturday, December 20, 2025 9:18 AM

गया । जिले के जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वर्षों से रोक सूची में पड़ी जमीनों को लेकर जिला प्रशासन ने निर्णायक पहल की है। , जिला पदाधिकारी, गया शशांक शुभंकर ने बताया कि 2012–13 और 2013–14 से खरीद–बिक्री पर लगी रोक वाली जमीनों की गहन जांच के बाद आज कुल 06 जमीनों को रोक सूची से विमुक्त किया गया है। अब इन जमीनों का निबंधन (रजिस्ट्रेशन) संभव हो सकेगा।

जिला पदाधिकारी ने जिला अवर निबंधन पदाधिकारी और सभी डीसीएलआर को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिन जमीनों पर अब भी बेवजह रोक लगी है, उनकी फाइलें शीघ्र प्रस्तुत की जाएं, ताकि आम नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

क्या है ‘रोक सूची’

प्रशासन के अनुसार, किसी जमीन को रोक सूची में तब डाला जाता है जब—

  • वह भू-अर्जन में गई हो,
  • सरकारी भूमि होने की आशंका हो,
  • किसी न्यायालय में मामला लंबित हो या कोर्ट द्वारा खरीद–बिक्री पर रोक लगी हो,
  • अथवा पूर्व में सरकारी जमीन की सूची में दर्ज हो।

यदि जांच में यह प्रमाणित हो जाता है कि जमीन रैयती है और किसी प्रकार के विवाद, भू-अर्जन, सीलिंग या न्यायालयीय रोक से मुक्त है, तो जिला स्तरीय समिति (एडीएम राजस्व, जिला अवर निबंधक, डीसीएलआर एवं संबंधित अंचल अधिकारी) की अनुशंसा पर उसे रोक सूची से हटा दिया जाता है।

100 से अधिक मामलों में मिल चुकी है राहत

डीएम ने बताया कि बीते एक माह में 100 से अधिक मामलों में जमीनों को रोक सूची से मुक्त किया जा चुका है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि लंबित मामलों की जांच तेजी से पूरी कर वास्तविक रैयती जमीनों को शीघ्र निबंधन के लिए अनुशंसित किया जाए।

आज रोक सूची से हटाई गई 06 जमीनें

  1. चंदौती अंचल, चंदौती मौजा – गुलबदन देवी उर्फ कुलवदन देवी (वर्ष 2012 से)
  2. बोधगया अंचल, अमवा मौजा – बीरेंद्र कुमार सिंह (वर्ष 2013 से)
  3. बोधगया अंचल, नेवतापुर मौजा – प्रियंका कुमारी (वर्ष 2012 से)
  4. बोधगया अंचल, धनावा मौजा – पारस नाथ बरेलिया (वर्ष 2014 से)
  5. फतेहपुर अंचल, केतरा मौजा – विकास कुमार (वर्ष 2013 से)
  6. परैया अंचल, अजमतगंज मौजा – सरोज कुमारी मेहता (वर्ष 2013 से)

जिला प्रशासन की इस पहल से वर्षों से परेशान जमीन मालिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जनहित में रोक सूची से जुड़े मामलों का शीघ्र और पारदर्शी समाधान किया जाएगा।

सूत्र: IPRD, गया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता | मधेपुरा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे बभनगामा, जर्जर भवन की जगह नए निर्माण की उठी मांग | वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान |