मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बड़ी खबर:56 लाख 56 हजार पांच सौ रुपए एडवांस राशि रखने वाले निगम के इंजीनियर के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश

On: Saturday, February 22, 2025 4:27 PM

Report By: Deobarat Mandal

गया नगर निगम के वैसे अभियंताओं के लिए बुरी खबर है कि जो लाखों रुपए एडवांस लेकर बैठे हुए हैं और रिटायर करने के बाद फिर से गया नगर निगम में संविदा पर सेवा देने के लिए इच्छुक हैं। ऐसे इंजीनियर के लिए उनकी यह इच्छा गले की हड्डी बन गई है।
ऐसा ही कुछ होना है देवनंदन प्रसाद के साथ। जो 31 जनवरी 2025 को रिटायर करने से पहले पुनः सेवा की इच्छा जताई थी। सशक्त स्थायी समिति और निगम बोर्ड ने इनकी इच्छा पर मुहर लगा दी थी लेकिन एक पार्षद के कारण देवनंदन प्रसाद की यह इच्छा अधूरी रह गई है। ऊपर से देवनंदन प्रसाद के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने का अनुरोध नगर विकास एवं विकास विभाग( सरकार) ने किया है।

दरअसल, देवनंदन प्रसाद जबतक सेवा में रहे तब तक इन्हें नगर निगम की विभिन्न योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए 56 लाख 56 हजार 500 रुपये बतौर अग्रिम दिया गया था लेकिन इस राशि का समायोजन रिटायरमेंट तक नहीं कर सके।
नगर निगम के वार्ड नं 32 के पार्षद गजेंद्र सिंह ने अभियंता देवनंदन प्रसाद से संविदा पर पुनः सेवा लेने का बोर्ड की बैठक में विरोध किया। साथ ही सरकार को पत्र लिखकर इस बात का विरोध किया कि जब तक अग्रिम राशि के रूप में देवनंदन प्रसाद द्वारा ली गई अग्रिम राशि का समायोजन नहीं किया जाता है, तबतक संविदा पर इनसे सेवा नहीं लिया जा सकता है। यहां तक इनका वेतन बंद करने की मांग की भी मांग की गई थी।
बात सरकार तक पहुंची तो अब देवनंदन प्रसाद की इच्छा इनके लिए ही गले की हड्डी बन गई है।

नगर विकास एवं आवास विभाग के अवर सचिव राशिद इक़बाल ने गया नगर आयुक्त कुमार अनुराग को एक पत्र लिखकर कहा है कि वार्ड पार्षद श्री सिंह द्वारा दिए गए अभ्यावेदन के आलोक में ऐसे अभियंताओं के विरुद्ध नियमानुकूल कार्रवाई की जाए।
बता दें कि सेवानिवृत्त अभियंता शैलेन्द्र सिन्हा भी कुछ इसी तरह के मामले में फंसे हुए हैं। अब देखना होगा कि ऐसे अभियंताओं से अग्रिम राशि नगर आयुक्त कैसे वसूल करते हैं और नियमानुकूल कैसी कार्रवाई करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मगध IG की बड़ी कार्रवाई: कोंच थाने के घूसखोर दारोगा मनोज कुमार निलंबित, थाना स्तर पर लापरवाही पर SHO को सख्त चेतावनी | गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम में पथराव, बाल-बाल बचे; पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में | गया में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बरहोरिया से दबोचा गया शातिर साइबर ठग, ATM बदलकर उड़ाता था पैसे | BIHAR BREAKING: जहानाबाद में पुलिस एनकाउंटर, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत हत्या का आरोपी बिक्कू सिंह ढेर होने से बचा; पैर में लगी गोली | ब्रेकिंग न्यूज: गया में सनसनी, बेलागंज में लापता सब्जी कारोबारी का शव बरामद, परिजनों ने लगाया करंट लगाकर हत्या का आरोप | शेरघाटी: अधिवक्ता को हथकड़ी लगाने पर भड़का आक्रोश, बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार | औरंगाबाद से अगवा 4 साल का मासूम गया से सकुशल बरामद, महिला गिरफ्तार; IG विकास वैभव ने किया बड़ा खुलासा | चंद रुपयों के लालच में दोस्त का अपहरण और फिर…! गया के शेरपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा | अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर गया संग्रहालय में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा | गुरपा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, 8 बाइकों पर लदी भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब जब्त |