मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, दुल्हन के ममेरे भाई की ले ली जान, मातम में बदला खुशियों का माहौल

On: Saturday, November 23, 2024 3:45 AM

टिकारी संवाददाता

टिकारी, गया: खुशी का माहौल पलभर में मातम में बदल गया जब टिकारी थाना क्षेत्र के खड़गपुरा गांव में शुक्रवार की रात तिलक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना रणजी पासवान के पुत्र के तिलक समारोह की है, जहां लड़की पक्ष के लोग आंगन में तिलक चढ़ाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच, लड़के पक्ष की ओर से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी गई। दुर्भाग्यवश, फायरिंग की चपेट में लड़की के ममेरे भाई कुंदन कुमार आ गए। कुंदन, जो जगदीशपुर गांव निवासी और पूर्व प्रमुख अनिल पासवान के पुत्र थे, गंभीर रूप से घायल हो गए।

गया ले जाने के दौरान तोड़ा दम

आनन-फानन में कुंदन को टिकारी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया। हालांकि, गया पहुंचने से पहले ही कुंदन ने दम तोड़ दिया।मौज-मस्ती और जश्न के बीच अचानक हुई इस घटना ने परिवार को गम में डुबो दिया। तिलक की रस्म अधूरी रह गई, और घर में मातम पसर गया।

शोक में डूबा परिवार, तिलक की रस्म अधूरी

मौज-मस्ती और जश्न के बीच अचानक हुई इस घटना ने परिवार को गम में डुबो दिया। तिलक की रस्म अधूरी रह गई, और घर में मातम पसर गया। घटना की जानकारी मिलते ही टिकारी थाना की पुलिस हरकत में आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस हर्ष फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

समारोहों में हर्ष फायरिंग का खतरनाक चलन

इस घटना ने फिर से हर्ष फायरिंग की बढ़ती घटनाओं और इसके दुष्परिणामों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। कानूनन प्रतिबंधित होने के बावजूद, शादियों और अन्य आयोजनों में इस खतरनाक प्रथा का चलन चिंता का विषय बना हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |