मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में नक्सली हमले का आरोपी गिरफ्तार, एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का था आरोप

On: Sunday, May 25, 2025 4:30 PM

गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मोनवार गांव में तीन साल पहले हुए दिल दहला देने वाले नक्सली हमले में शामिल एक आरोपी को पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिव कुमार सिंह भोक्ता के रूप में हुई है, जो छकरबंधा थाना क्षेत्र के कचनार गांव का निवासी है।

यह वही सनसनीखेज वारदात थी, जिसमें 13 नवंबर 2021 की शाम नक्सलियों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या कर उनके शवों को पेड़ से लटका दिया था। यह घटना नक्सली इतिहास की सबसे दर्दनाक और चौंकाने वाली घटनाओं में से एक मानी गई थी।

गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

गया एसएसपी के नेतृत्व में नक्सलियों और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में डुमरिया थानाध्यक्ष दिनेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि मोनवार कांड में वांछित कुख्यात नक्सली शिव कुमार सिंह भोक्ता इन दिनों अपने गांव कचनार आया हुआ है। सूचना की पुष्टि होते ही डुमरिया और छकरबंधा पुलिस के साथ एसटीएफ की टीम सक्रिय हो गई।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कचनार गांव की घेराबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे सुरक्षाबलों ने घेरकर दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शिव कुमार सिंह भोक्ता पिता जगदेव सिंह भोक्ता बताया।

तीन साल बाद न्याय की उम्मीद जगी

गौरतलब है कि 14 नवंबर 2021 को मृतकों के परिजनों द्वारा डुमरिया थाना में आवेदन देकर बताया गया था कि एक दिन पहले यानी 13 नवंबर की शाम भारी संख्या में नक्सली उनके घर पहुंचे और चार परिजनों को अगवा कर बेरहमी से मार डाला। इसके बाद शवों को गांव के पास पेड़ से लटका दिया गया था। इस निर्मम घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।

अब तीन साल बाद इस कांड में शामिल एक आरोपी की गिरफ्तारी से पीड़ित परिवार को न्याय की एक नई किरण नजर आने लगी है। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि बाकी फरार आरोपियों की तलाश भी तेज़ कर दी गई है और नक्सली गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गयाजी में ओझा-गुणी के शक में अधेड़ की निर्मम हत्या, गांव में तनाव; संगठित भीड़ ने आधी रात को बोला था हमला | रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर एक्शन में DRM उदय सिंह मीना, डीडीयू-मानपुर खंड का किया सघन निरीक्षण | बाराचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रेम प्रसंग में लापता नाबालिग दिल्ली से बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार | कार में छिपाकर ले जा रहे थे 564 लीटर बीयर, सिंधुगढ़ पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा | खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन: गया जिले में 12 दुकानों के लाइसेंस रद्द, 3 निलंबित; कृषि विभाग बोला— उर्वरकों की कोई कमी नहीं | गया में किलकारी के ‘चक धूम धूम समर कैंप-2026’ का शानदार आगाज़, 800 बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग | गया के खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, SSB में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 6 जून तक करें आवेदन | फतेहपुर में पागल सांड का आतंक: एक बुजुर्ग की जान ली, एक का हाथ तोड़ा; दहशत में रघवाचक गांव | पुलिस-पब्लिक संबंधों में आएगा बड़ा सुधार: मगध क्षेत्र के सभी 142 थानों में हर महीने के पहले शनिवार को आयोजित होगी ‘लोक-संवाद गोष्ठी’ | भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस अधिकारी हो जाएं सावधान! मगध क्षेत्र में आईजी विकास वैभव का ‘सिंघम’ एक्शन, एक और इंस्पेक्टर सस्पेंड |