मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गयाजी में फिर नकली दवा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: करीब 3 करोड़ रुपये की नकली दवाएं जब्त

On: Saturday, May 24, 2025 5:06 PM

देवब्रत मंडल

फाइल फोटो

गया में जिला औषधि और मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आई नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र के कुमार कॉलोनी में किराये के एक मकान में छापेमारी कर करीब 3 करोड़ रुपये की नकली दवाएं जब्त की हैं। जब्त दवाओं में टेबलेट, इंजेक्शन और कुछ नशीली दवाएं भी शामिल हैं।

कार्रवाई की जानकारी:

जब्त दवाओं की कीमत: करीब 3 करोड़ रुपये
जब्त दवाओं के प्रकार: टेबलेट, इंजेक्शन और नशीली दवाएं
कार्रवाई का स्थान: कोतवाली थाना क्षेत्र के कुमार कॉलोनी में किराये का एक मकान
कार्रवाई का कारण: मंगलवार को की गई छापेमारी में गिरफ्तार आरोपी डब्ल्यू कुमार की निशानदेही पर हुई है।

आगे की कार्रवाई:

जब्त दवाओं की सूची बनने के बाद ही अधिकारी पूरी स्थिति स्पष्ट कर पाएंगे। नकली व नशीली दवाओं के अन्य ठिकानों की संभावनाओं को लेकर नारकोटिक्स और औषधि विभाग की टीम जुटी हुई है। जब्त दवा के नमूनों को लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

पहले की कार्रवाई:

इसके पहले भी करीब 4 करोड़ रुपये की नकली और नशीली दवाएं जब्त हुई थीं। बीते मंगलवार को जिला औषधि व ग्वालियर की नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम ने रामशिला, छोटकी नवादा और रंग बहादुर रोड में किराए के मकानों में छापेमारी की थी, जिसमें नकली और नशीली दवाओं के बड़े धंधे का भंडाफोड़ हुआ था। जब्त दवा में कोडीन, नशा व नींद की दवा और इंजेक्शन आदि मेडिसीन आदि शामिल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब्त दवाओं में सरकारी अस्पतालों में सप्लाई होने वाली कुछ दवाइयां भी शामिल हैं। इस मामले की भी छानबीन की जा रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

10, 'post_status' => 'publish' ); $latest_posts = new WP_Query($args); if ($latest_posts->have_posts()) : ?>
📰 Latest:
have_posts()) : $latest_posts->the_post(); ?> |