मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया पुलिस का बड़ा एक्शन: रिश्वत लेने के आरोप में विष्णुपद थाना के दरोगा निलंबित

On: Thursday, December 26, 2024 3:33 PM

गया पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति पर एक बार फिर कठोर कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के कार्यालय में एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें आवेदक ने आरोप लगाया था कि विष्णुपद थाना में तैनात पु०अ०नि० गुलशन कुमार ने उनके चालक को नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में पकड़ने के बाद रिश्वत लेकर गाड़ी छोड़ दी।

शिकायत के गंभीरता से लेते हुए, वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने इस मामले की जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सह नगर पुलिस उपाधीक्षक-1 को निर्देश दिया। जांच के बाद, रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि पु०अ०नि० गुलशन कुमार ने वास्तव में गाड़ी छोड़ने के लिए रिश्वत ली थी। इस पुष्टि के बाद, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने तत्काल प्रभाव से गुलशन कुमार को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है। साथ ही, उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

गया पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए यह स्पष्ट संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गया पुलिस नागरिकों की सेवा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भ्रष्टाचार के खिलाफ गया पुलिस की यह कार्रवाई लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है और यह घटना पुलिस प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया के जिलाधिकारी ने 10 दृष्टिबाधितों को सौंपी विशेष स्मार्ट किट, मुख्यमंत्री संबल योजना से दिव्यांग हो रहे सशक्त | बेलागंज में फर्जी बालू चालान गिरोह का पर्दाफाश: खनन विभाग ने सरगना को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद | ✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि | गयाजी के विकास को नई ऊंचाई देंगे सड़क और हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रोजेक्ट, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश | गया-पटना NH पर भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंदा, मौत | झारखंड से लापता 10 बिरहोर जनजाति के बच्चे बिहार में मिले, तकनीकी और त्वरित समन्वय से मिली सफलता | गयाजी: डीएम शशांक शुभंकर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण; मायापुर में 56 एकड़ में आकार ले रहा बिहार का पहला ‘मिलेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | गया में तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जादू | सिन्धुगढ़ थाना प्रभारी पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लगाया मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत | अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा |