मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज पुलिस ने किया डकैती कांड का उद्भेदन, अन्तरजिला गिरोह के पाँच सदस्य गिरफ्तार

On: Thursday, August 21, 2025 4:49 PM

गया। बेलागंज पुलिस ने एक माह पूर्व स्वर्णकार के घर हुई बड़ी डकैती का खुलासा करते हुए अन्तरजिला अपराधी गिरोह के पाँच सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस कार्रवाई में डकैती की रकम खरीदने वाले एक स्वर्ण व्यवसायी को भी हिरासत में लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 जुलाई 2025 की रात थाना क्षेत्र के बेला डीह गांव निवासी स्वर्ण व्यवसायी ऋषिराज के घर हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर 12 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूट ली थी। इस घटना से पूरे इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था। वहीं, पुलिस के लिए यह कांड एक बड़ी चुनौती बन गया था।

ऐसे मिला सुराग

जांच के क्रम में पुलिस को नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध सूमो विक्टा वाहन मिला। तलाशी में डकैती में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए। वाहन चालक उपेंद्र उपाध्याय को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने पूरे गिरोह की जानकारी दी।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने क्रमशः

  • आनंद ठाकुर (बेला डीह, बेलागंज)
  • रिशु ठाकुर (बेला बीरा, जहानाबाद)
  • सुहीत कुमार (बिशुनगंज, जहानाबाद)
  • शक्ति पासवान (खसखोरी, जहानाबाद)

को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी ने मिलकर ऋषिराज के घर डकैती की बात स्वीकार की।

9 लाख में बेचा गया था डकैती का माल

गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि डकैती में लूटे गए सोना-गहनों को जहानाबाद जिले के टेहता बाजार स्थित स्वर्ण व्यवसायी धीरेंद्र कुमार को 9 लाख रुपये में बेचा गया था। पुलिस ने धीरेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।

बड़ा गिरोह, अलग-अलग जिम्मेदारियाँ

गिरफ्तार अपराधियों ने खुलासा किया कि इस गिरोह में कुल 18 से 20 सदस्य सक्रिय हैं। इनमें से अलग-अलग लोगों की जिम्मेदारी तय होती है—किसी का काम रेकी करना होता है, तो किसी का वाहन और हथियार की व्यवस्था करना। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मैट्रिक की सफलता का जश्न मातम में बदला: फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन छात्रों को रौंदा, 2 की मौत | फल्गु नदी की बदहाली पर आक्रोश: वैष्णव युवा ब्रिगेड ने प्रशासन को घेरा, कोर्ट जाने की दी चेतावनी | बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल | IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज |