मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

शांति और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील, मैगरा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

On: Thursday, March 13, 2025 10:29 AM

रिपोर्ट : दिवाकर मिश्रा , डुमरिया

होली पर्व को लेकर मैगरा थाना परिसर में थाना प्रभारी सौरव कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भाग लिया। बैठक में थाना प्रभारी ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की और कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अशांति या अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया कि यदि कहीं कोई शरारती तत्व उपद्रव करता है या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करता है, तो इसकी सूचना तुरंत सेक्टर पदाधिकारी या पुलिस को दें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि होली के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर है। किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर समाजसेवी जितेंद्र कुमार ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि होलिका दहन और रंगों के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। यदि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

बैठक में पूर्व प्रमुख रामचंद्र प्रसाद, पवन कुमार, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, पिंकू लाल, महेंद्र दास, महेंद्र साव, मनोज मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |