मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

केसपा में माँ तारा महोत्सव की मांग, हस्ताक्षर अभियान चलाने की घोषणा

On: Monday, December 2, 2024 3:20 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड के केसपा ग्राम में प्राचीन व प्रसिद्ध मा तारा देवी की महिमा के मद्देनजर श्रद्धालुओं व ग्रामीणों ने इनके नाम पर महोत्सव मनाने की सरकार से मांग की है। विभागीय मंत्री के आश्वासन के बाबजूद केसपा को पर्यटन स्थल या महोत्सव की घोषणा नही करने से नाराज लोगों ने मांग के समर्थन में हस्ताक्षर एवं पोस्टकार्ड अभियान चलाने का निर्णय लिया है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने बताया कि इसी वर्ष गांधी जयंती के अवसर पर बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री नितीश मिश्रा एवं क्षेत्रीय विधायक डा. अनिल कुमार कोचेश्वर और तारा मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए दोनो पौराणिक धार्मिक स्थलों के विकास की बात कही थी। मंत्री द्वारा कोचेश्वर महादेव मंदिर में सावन महोत्सव की घोषणा कर दी गयी। लेकिन केसपा के मा तारा देवी मंदिर को उनके द्वारा उपेक्षित कर दिया गया।

जिससे श्रद्धालुओं व ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि जिला पदाधिकारी, पर्यटन मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर नवरात्र के अवसर पर केसपा ग्राम में मा तारा महोत्सव मनाने की मांग किया है। केसपा गांव में पर्यटन की असीम संभावना है। यहां तारा देवी मंदिर के अलावा लोकेश्वर बुद्ध की प्रतिमा, भगवान गौतम बुद्ध की आदमकद प्रतिमा, गरुड़ पर सवार भगवान विष्णु की प्रतिमा एवं भगवान सूर्य की प्रतिमा विराजमान है। पर्यटन के विकास से आर्थिक समृद्धि के द्वार खुलते है। उन्होंने कहा है कि महोत्सव की मांग के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान एवं पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मैट्रिक की सफलता का जश्न मातम में बदला: फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन छात्रों को रौंदा, 2 की मौत | फल्गु नदी की बदहाली पर आक्रोश: वैष्णव युवा ब्रिगेड ने प्रशासन को घेरा, कोर्ट जाने की दी चेतावनी | बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल | IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज |