मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मां की डांट से नाराज किशोर घर से फरार, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

On: Tuesday, January 28, 2025 3:34 PM

टिकारी (संवाददाता): मां की डांट से नाराज होकर एक 14 वर्षीय किशोर घर से लापता हो गया। घटना टिकारी के नंदन बिगहा गांव की है, जहां शुक्रवार को किशोर हर्ष कुमार अपनी मां की फटकार के बाद घर से निकल गया और अब तक वापस नहीं लौटा।

चार दिन बीत जाने के बावजूद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो उसकी मां विभा देवी ने टिकारी थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपने बेटे की सकुशल वापसी के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। मां विभा देवी ने शिकायत में बताया कि उन्होंने शुक्रवार को किसी बात पर हर्ष को डांटा था। गुस्से में आकर वह घर से बाहर चला गया और तब से लापता है। परिवार ने हर संभव जगह पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोर की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |