मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

नववर्ष की खुशियों के बीच एक दुःखद खबर आई, नहीं रहे पूर्व वार्ड पार्षद के पति ‘मुखिया जी’

On: Wednesday, January 1, 2025 10:24 AM

देवब्रत मंडल

एक ओर जहां लोग नए साल की खुशियां मना रहे हैं। वहीं इसी बीच एक दुःखद खबर आई है कि गया नगर निगम के पूर्व पार्षद चंचला देवी के पति अजय सिंह उर्फ ‘मुखिया जी’ का निधन हो गया है। इस दुःखद सूचना जब गया शहर के गुरुद्वारा मोहल्ले में फैली तो मातम छा गया। आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। कई वार्ड पार्षदों ने इनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इनके निधन को समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया है।
वार्ड नं 15(2002 के चुनाव) के पूर्व पार्षद चंचला देवी के पति अजय कुमार उर्फ मुखिया जी का निधन 1 जनवरी की सुबह हृदयाघात से इनके गुरुद्वारा रोड स्थित आवास पर हो गया। इनके निधन की खबर सुनने के बाद वार्ड नं 16 के पार्षद उपेंद्र कुमार, वार्ड 18 के पूर्व वार्ड पार्षद ब्रजभूषण उर्फ कल्लू भैया, वार्ड नं 04 के पूर्व पार्षद डॉ. विनोद कुमार मंडल, वार्ड नं 20 के पार्षद धर्मेंद्र कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता रामजी केसरी, बृजनंदन पाठक, सेवानिवृत्त रेलकर्मी के.डी. सिंह आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच |