मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ग्रामीण कार्य विभाग का अद्भुत कारनामा: नदी में बना दी सड़क,हजारों एकड़ भूमि में सिंचाई पर लगा ग्रहण

On: Friday, December 27, 2024 3:02 PM

टिकारी संवाददाता: मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के तहत पंचानपुर पुल से कुसापी तक निर्माणाधीन सड़क के संवेदक द्वारा नदी में चार फीट ऊंची सड़क बना दिया गया। मामले की शिकायत ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री, जिला पदाधिकारी, विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित संबंधित पदाधिकारियों से की है। स्थानीय ग्रामीण चंदन कुमार सहित अन्य प्रभावित ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत में कहा गया है कि पंचानपुर पुल से कुसापी तक हो रहे सड़क व कलवट निर्माण के दौरान मोरहर नदी की शाखा बुढ़ नदी में चार फीट ऊंचा सड़क निर्माण करा दिया गया। नदी में सड़क निर्माण हो जाने से पानी का बहाव रुक गया है जिससे आने वाले दिनों में आसपास के हजारों एकड़ कृषि भूमि में सुखाड़ की समस्या उत्पन्न होगी। साथ ही बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली योजना पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक व विभागीय अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एक सोंची समझी साजिश के तहत नदी में सड़क निर्माण कराने की बात कही है। ग्रामीणों द्वारा शिकायत कर तत्काल सड़क निर्माण की योजना को निरस्त करते हुए नदी में पुल निर्माण कर सड़क बनाने की मांग की है। ऐसा नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने दी है। जानकारी हो कि मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के तहत 279.62 लाख की लागत से 2.817 किमी सड़क का निर्माण कराया जाना है। सड़क निर्माण कार्य संवेदक अनिल कुमार द्वारा कराया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
टेउसा बाजार में पहली बार विराजमान हुईं मां काली, केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस |