मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अलीपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को भेजा जेल

On: Thursday, February 27, 2025 3:57 PM

टिकारी संवाददाता: अलीपुर थाना की पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि 16 फरवरी को थाना क्षेत्र के एक ग्राम की रहने वाली नाबालिग लड़की द्वारा मउ थाना क्षेत्र के सहवारा ग्राम के दो युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए नामजद शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने शिकायत में कहा कि शौच क्रिया करने के दौरान सहवारा ग्राम निवासी रिकित कुमार उर्फ धीरेंद्र कुमार तथा निखिल कुमार उर्फ तबाही द्वारा हथियार का भय दिखाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसी क्रम में पीड़िता के गांव के एक व्यक्ति ने घटना के बाद हो हल्ला किया तो आरोपितों ने उसे भी हथियार से प्रहार कर उसे घायल कर दिया था। गुरुवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रिकित उर्फ धीरेंद्र को गिरफ्तार करने में सफल रही। पुलिस पूछताछ कर आरोपी को न्यायालय को सुपुर्द कर दिया। जहां से जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष शर्मा ने बताया कि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |