मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

एम्बुलेंस पलटने के बाद ईएमटी की हत्या मामले में पुलिस दबिश से घबराकर दो आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

On: Tuesday, February 4, 2025 4:47 PM

नीमचक बथानी: एम्बुलेंस पलटने के बाद ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों ने आखिरकार पुलिस के बढ़ते दबाव और लगातार छापेमारी के चलते अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

28 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे ढकनी बी गांव में मरीज लाने गई एक एम्बुलेंस वापस लौटते समय पलट गई थी। इस घटना से गुस्साए मरीज के परिजनों ने एम्बुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस जघन्य हत्या के बाद एम्बुलेंस चालक द्वारा 7 नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

पुलिस ने कसा शिकंजा, चार आरोपी पहले ही जेल में

पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, तीन अन्य आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

पुलिस दबिश से बढ़ा दबाव, दो आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

फरार चल रहे आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा कसता देख हीरा राजवंशी और पिंटू राजवंशी, दोनों निवासी ढकनी बी गांव, ने मंगलवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस की लगातार दबिश और ताबड़तोड़ छापेमारी से घबराकर इन दोनों आरोपियों ने खुद को कानून के हवाले करना ही बेहतर समझा।

पुलिस की कार्रवाई जारी, तीसरे फरार आरोपी की तलाश तेज

नीमचक बथानी डीएसपी ने बताया कि इस मामले में अब तक सात नामजद आरोपियों में से छह की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस अब शेष एक फरार आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश बना रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

न्याय की उम्मीद में पीड़ित परिवार

ईएमटी की नृशंस हत्या से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। पीड़ित परिवार न्याय की आस लगाए बैठा है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी से परिजनों को उम्मीद जगी है कि दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी।

(मगध लाइव के लिए गौरव सिंह की रिपोर्ट)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत | पर्दे का ‘क्रांतिवीर’ हमेशा के लिए हुआ ‘खामोश’: नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन |