मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ मामले का आरोपी गया जेल

On: Monday, February 10, 2025 3:25 PM

टिकारी संवाददाता: अलीपुर थानाक्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना रविवार की शाम की है। जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी सीमेंट खरीदने निमसर स्थित एक सीमेंट दुकान गई थी। इसी क्रम में दुकानदार ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ किया। घटना के बाद रोते हुए घर लौटी नाबालिग घटना की पूरी जानकारी अपने स्वजनों को दी। जिसके बाद स्वजनों द्वारा डायल 112 को घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने दुकानदार को अपने कब्जे में लेकर अलीपुर थाना की पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद घटना को लेकर पीड़िता नाबालिग किशोरी द्वारा अलीपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़िता की शिकायत पर दुकानदार निमसर ग्राम निवासी विपिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। अलीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पीड़िता का बयान न्यायालय में सोमवार को दर्ज करवाया गया है। मामले को लेकर पुलिस द्वारा सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |