मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया कोर्ट से फरार आरोपी कुंदन ने पुलिस दबिश के डर से किया आत्मसमर्पण

On: Tuesday, October 29, 2024 4:40 PM

गया: गया जिले के महकार थाना कांड संख्या 233/23 में आरोपित कुंदन कुमार ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और दबिश से घबराकर आज कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कुंदन कुमार, निवासी बैध बिगहा, महकार थाना, जिला गया, अपने दो अन्य साथियों के साथ 28 अक्टूबर को कोर्ट में पेश हुआ था, जहां उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। जमानत रद्द होने के बाद, कुंदन कोर्ट परिसर से फरार हो गया था, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए, गया के वरीय पुलिस अधीक्षक ने आदेश दिया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों को तैनात किया जाए। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीमचक बथानी, महकार थानाध्यक्ष, और सिविल लाइन थानाध्यक्ष को कुंदन की त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और सूचनाओं के आधार पर लगातार छापेमारी की, जिससे आरोपी पर दबाव बना रहा। पुलिस की इस सक्रियता और दबाव के कारण कुंदन कुमार ने आज यानी 29 अक्टूबर को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया के जिलाधिकारी ने 10 दृष्टिबाधितों को सौंपी विशेष स्मार्ट किट, मुख्यमंत्री संबल योजना से दिव्यांग हो रहे सशक्त | बेलागंज में फर्जी बालू चालान गिरोह का पर्दाफाश: खनन विभाग ने सरगना को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद | ✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि | गयाजी के विकास को नई ऊंचाई देंगे सड़क और हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रोजेक्ट, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश | गया-पटना NH पर भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंदा, मौत | झारखंड से लापता 10 बिरहोर जनजाति के बच्चे बिहार में मिले, तकनीकी और त्वरित समन्वय से मिली सफलता | गयाजी: डीएम शशांक शुभंकर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण; मायापुर में 56 एकड़ में आकार ले रहा बिहार का पहला ‘मिलेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | गया में तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जादू | सिन्धुगढ़ थाना प्रभारी पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लगाया मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत | अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा |