मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मी के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट

On: Wednesday, February 19, 2025 3:54 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी अंचल में कार्यरत एक राजस्व कर्मी के साथ बुधवार को एक युवक द्वारा दुर्व्यवहार एवं मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी शशि रंजन अंचल कार्यालय से अपने काम से लौट रहे थे। इसी क्रम में एक युवक किसी जमीन के दाखिल खारिज आवेदन को लेकर गाड़ी रुकवाकर बदतमीजी करने लगा। जिसके बाद जबरन दवाब बनाते हुए हाथ पकड़ बदतमीजी और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। आसपास रहे लोगो के बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ। राजस्व कर्मचारी के अनुसार उक्त युवक द्वारा पूर्व में भी रास्ते मे बाइक रोककर जबरन ईडब्लूएस के आवेदन पर हस्ताक्षर करवाया था। जिसके बाद सीओ को पत्र लिखकर पंचायत बदलने की गुहार लगाई गई थी। घटना के संबंध में देर शाम तक मामले को लेकर किसी पक्ष के द्वारा थाने में शिकायत नही दर्ज कराई गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका | सासाराम-बिक्रमगंज रेलखंड पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, बिना टिकट यात्रा करते धरे गए दर्जनों यात्री, वसूला गया भारी जुर्माना | 10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज | मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी | गया जंक्शन पर बैग खोलते ही RPF के उड़े होश! निकली 14.835 किलो चांदी, आयकर विभाग तक पहुंचा मामला | रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन के बोनस की दी मंजूरी, खाते में आएंगे ₹17,951 |