मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

नाना के अंतिम संस्कार से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, तीरमा आहर के पास अनियंत्रित होकर गिरी बाइक

On: Thursday, November 27, 2025 2:38 PM

गया जिल के फतेहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा वजीरगंज–फतेहपुर मुख्य मार्ग स्थित तीरमा आहर के पास हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक तेज रफ्तार से वजीरगंज की ओर से फतेहपुर की तरफ जा रहा था। तीरमा के पास स्थित तीखे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधा आहर में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही बाइक चालक की मौत हो गई।

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तुरंत फतेहपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को आहर से बाहर निकाला।

प्रभारी थाना प्रभारी रामकृपाल यादव ने बताया कि मृतक की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के सलैया निवासी नीतीश कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, नीतीश अपने नाना के दाह-संस्कार में शामिल होने बहेरा गांव गया था और वहीं से बाइक से वापस घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |