मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

आंती पंचायत के पूर्व मुखिया अवधेश यादव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

On: Sunday, February 16, 2025 3:07 AM

कोंच। आंती थाना क्षेत्र के ग्राम पलांकी निवासी और आंती पंचायत के पूर्व मुखिया अवधेश यादव (45 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम करीब 7:15 बजे गोह थाना क्षेत्र के जाजापुर गांव के पास हुआ।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, अवधेश यादव, पिता स्व. दुखन यादव, शनिवार शाम 5 बजे अपने गांव पलांकी से बाइक पर सवार होकर गोह बाजार के लिए निकले थे। उनकी ससुराल जाजापुर गांव में है, जो रफीगंज-गोह मुख्य मार्ग पर स्थित है। जब वे जाजापुर और तीलन बिगहा गांव के बीच पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर गोह थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। जैसे ही यह खबर स्वजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पूर्व मुखिया रह चुके थे अवधेश यादव

अवधेश यादव वर्ष 2006 से 2011 तक आंती पंचायत के मुखिया रहे थे और क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ थी। वे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते थे। उनके निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने पीछे एक पुत्र छोड़ गए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट – महताब अंसारी , कोंच संवाददाता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज़ |गया में महिला की गोली मारकर हत्या! टेउसा-सीढ़ रोड पर मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप | गयाजी में दीपावली से एक दिन पहले जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या | गया में राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त छात्र विशाल राज और उसके भाई का शव सड़क किनारे संदिग्ध हालात में मिला, हत्या की आशंका से मची सनसनी | त्योहारों पर रेल व्यवस्था चाक-चौबंद — पीडीडीयू जंक्शन पर डीआरएम ने खुद लिया हालात का जायजा | बेलागंज में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, गया पुलिस ने दो हथियार तस्करों को दबोचा | गया में चुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश | यूरेका इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली की रौनक, बच्चों ने रंगोली और चित्रों से सजाई स्कूल प्रांगण | राजगीर थाने में तैनात एएसआई ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पारिवारिक कलह की आशंका | बेलागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ चार गिरफ्तार | सिंधुगढ़ थाना पुलिस की रातों-रात छापेमारी में ‘साजिश’ का शक, निर्दोष को फंसाने का आरोप; ग्रामीणों में आक्रोश |