मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी में हनुमान जन्मोत्सव की धूम: भव्य शोभायात्रा में गूंजा जय श्री राम, जीवेश मिश्रा ने कहा- यहाँ वीरों ने मुगलों को दी थी मात

On: Saturday, April 12, 2025 3:44 PM

टिकारी संवाददाता: हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शनिवार को टिकारी में हिन्दू जागरण मंच और युवा वाहिनी के तत्वावधान में एक भव्य शोभायात्रा व अखाड़ा जुलूस का आयोजन किया गया। इस विशाल आयोजन में नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ पूर्व सांसद सुशील सिंह, क्षेत्रीय विधायक डॉ. अनिल कुमार, भाजपा नेता मुकेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा उस्ताद विश्वनाथ कसेरा और अध्यक्ष संतोष पांडेय को पगड़ी पहनाकर किया गया। इस दौरान अतिथियों को तलवार और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया गया। शोभायात्रा में पंजाब से आई महाकाल इवेंट की टीम ने बाबी राजपूत के नेतृत्व में राधा-कृष्ण, बाहुबली हनुमान, बाहुबली शंकर और माँ काली के रौद्र रूप का शानदार प्रदर्शन किया। “बकड बम”, “बम लहरी”, “रण में कूद पड़ी माँ काली” जैसे गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाहुबली हनुमान और कटप्पा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए लोग उत्साह से उमड़ पड़े।

रामगढ़ की सुनामी ए-वन टीम ने ताशा, ढोल और विभिन्न वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों पर प्रस्तुति दी, जिसने रामभक्तों और दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सागर राजीव सिन्हा, छोटू बजरंगी, शम्भू गुप्ता, प्रभात चन्द्र, विजय गुप्ता, संजय जैन, मुकेश जैन, अखिलेश सिंह, गणेश प्रसाद, रणजीत मुखिया, अविनाश, राजू, सुशील और दीपक सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

टिकारी की एकता और भक्ति का प्रतीक है यह आयोजन

मुख्य अतिथि जीवेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा, “टिकारी के रामभक्तों की भक्ति देखकर मैं अभिभूत हूँ। मिथिला की नगरी से आने वाला मैं यहाँ की रामभक्ति को गौरवपूर्ण मानता हूँ। हनुमान जन्मोत्सव पर अखाड़ा की परंपरा अनुपम है। टिकारी वीरों की भूमि रही है, जिसने मुगलों के दांत खट्टे किए थे। यहाँ सभी त्योहार एकजुट होकर मनाए जाते हैं।”

पूर्व सांसद सुशील सिंह ने “जय श्री राम” का जयघोष करते हुए कहा, “सनातन संस्कृति को मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजनों की सख्त जरूरत है। टिकारी की जनता का यह उत्साह सराहनीय है।” क्षेत्रीय विधायक डॉ. अनिल कुमार ने इसे सनातन संस्कृति की खूबसूरती बताते हुए कहा, “रामनवमी का अखाड़ा और जुलूस एकता का प्रतीक है। यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को और मजबूत करता है।”

आयोजन में दिखी सामूहिकता की मिसाल

कार्यक्रम का संचालन अनुपम सिन्हा ने कुशलता से किया। शोभायात्रा में शामिल हजारों लोगों ने टिकारी की सांस्कृतिक और धार्मिक एकता को प्रदर्शित किया। यह आयोजन न केवल हनुमान जन्मोत्सव का उत्सव था, बल्कि सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के गौरव का भी प्रतीक बना।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |