मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

कोतवाली थाना क्षेत्र से एक युवती को भगा ले जाने का मामला आया सामने, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

On: Wednesday, March 19, 2025 10:05 AM

देवब्रत मंडल

आरोपी विक्की रवानी

गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रामशिला मोड़ के पास रहने वाली एक युवती को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने इस संबंध में विक्की रवानी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराई है। आरोप है कि उनकी पुत्री को शादी के नियत से भगा ले जाया गया है।
इस मामले में पुलिस आरोपी और लड़की की तलाश में विक्की के रामशिला पहाड़ स्थित आवास पर छापेमारी के लिए गई थी लेकिन न तो आरोपी पकड़ा गया है और न युवती ही घर लौटी है।
पीड़िता की मां का आरोप यह भी है कि विक्की पहले भी यह कह चुका है कि तुम्हारी बेटी के साथ शादी कर लेंगे। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि विक्की पिता दिनेश प्रसाद ही उनकी बेटी को शादी करने के नियत से भगा ले गया है। लड़की की मां ने बताया कि बिना बताए उनकी पुत्री 18 मार्च को विक्की के साथ दोपहर बाद ही निकल गई थी।
इधर, पीड़िता के परिजनों ने बताया बुधवार की सुबह कोतवाली थाना की पुलिस मामले की छानबीन शुरू करते हुए आरोपी के घर पहुंची थी लेकिन आरोपी अपने घर पर नहीं था। पुलिस आरोपी और युवती की तलाश में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |