मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रेल कर्मचारी के सरकारी आवास से बाइक की हुई चोरी, गेट का ताला काटकर घटना को दिया गया अंजाम

On: Friday, January 12, 2024 6:40 AM

देवब्रत मंडल

पीड़ित रेलकर्मी का सरकारी आवास

गया रेलवे अस्पताल में कार्यरत रेलकर्मी निजामुद्दीन के सरकारी आवास से गुरुवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने बाइक की चोरी कर ली। अपराधियों ने गेट में लगे ताले को काटकर घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित रेलकर्मी निजामुद्दीन ने बताया कि गुरुवार की रात वे लोको कॉलोनी स्थित रेलवे अस्पताल में ड्यूटी पर थे। उनके लोको कॉलोनी स्थित आवास संख्या 582/ए के आवासीय परिसर में लगी बाइक ग्लैमर बीएस-6 मॉडल रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 02AY 5397 का लॉक तोड़कर चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात 11 बजे तक उनके आवास पर परिवार के लोग जागे हुए थे। सुबह जब नींद खुली तो देखा कि जिस स्थान पर बाइक लगा कर रखे थे, उस जगह पर नहीं है। इसके बाद देखा कि आवासीय परिसर में लगा गेट का ताला कटा हुआ है। निजामुद्दीन लोको कॉलोनी स्थित रेलवे अस्पताल में हॉस्पिटल अस्सिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि सुबह घर से पुत्र ने फोन पर बाइक चोरी चले जाने की घटना की जानकारी दी तो ड्यूटी समाप्त कर आवास पर आए। उन्होंने बताया कि इस घटना की लिखित सूचना डेल्हा थाना प्रभारी को देकर इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |