मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में चट्टानों के बीच नक्सलियों ने प्लांट कर रखा था विस्फोटक सामग्री, सुरक्षा बलों ने पांच केन बम, डेटोनेटर व वायर बरामद

On: Wednesday, January 17, 2024 2:09 PM

डेस्क न्यूज़

चट्टानों के बीच रखा विस्फोटक सामग्री

गया जिले के इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत भदवर थाना क्षेत्र के पननवा टांड और बाघ मंडा जंगलों के चट्टानों के नीचे छिपा कर रखे भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा बलों ने बरामद किया है। घटना के संबंध में बताया गया कि 29 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट एच. के. गुप्ता के निर्देश पर ‘डी’ कंपनी सलैया, ‘सी’ कंपनी डुमरिया एवं भदवर थाना पुलिस के संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं ब्लास्ट मैटेरियल को जब्त किया है। विगत कई दिनों से विभाग को सूचना प्राप्त हो रही थी कि पननवा टांड एवं बाघ मंडा जंगली क्षेत्र में नक्सली दस्ता सक्रिय हैं एवं कोई बड़ी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी सूचना पर कमांडेंट एचके गुप्ता के निर्देश पर दोनों कम्पनी के द्वारा पुलिस के साथ मिलकर सघन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान जंगल के पगडंडी पर एक इलेक्ट्रिक वायर पर सुरक्षा बलों की नजर पड़ी। जिसे बम निरोधक दस्ता के टीम ने जांच की तो एक केन बम रास्ते में दबाया हुआ पाया गया। जिसके बाद इलाके को घेराबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान में उपरोक्त विस्फोटक सामग्री के अलावा यहां से 150 मीटर दूर पहाड़ के चट्टान के नीचे चार और अन्य केन बम एवं विस्फोटक सामग्री को बरामद किया गया। जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री पांच केन बम जिसका वजन लगभग 30 किलोग्राम, इलेक्ट्रिक वायर 42, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर को जब्त किया गया। सभी विस्फोटक को बम निरोधक दस्ता एसएसबी गया के द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर नष्ट कर दिया गया। इधर, इस संबंध में इमामगंज डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि भदवर थाना पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त अभियान चलाकर पननवा टांड और बाघ मंडा के जंगल से शक्तिशाली केन बम के साथ ही साथ विस्फोटक बरामद किया है। जिसे बम निरोधक दस्ता की टीम के द्वारा जंगल में ही बम को निष्क्रिय कर दिया गया है. सर्च अभियान जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ |