मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: गया-पटना एनएच-83 पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

On: Friday, September 27, 2024 2:28 PM

गया-पटना एनएच-83 पर खनेटा गांव के दुर्गा मंदिर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान पाली गांव निवासी श्री किशुन मांझी के 25 वर्षीय पुत्र आदित्य मांझी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर बेलागंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

प्रशिक्षु डीएसपी सह बेलागंज थानाध्यक्ष सदानंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के लिखित आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज़: IG विकास वैभव का एक और बड़ा एक्शन, रिश्वत मांगने के आरोप में चंदौती थाना के पुलिस अवर निरीक्षक निलंबित | आईजी विकास वैभव का गया के बाद जहानाबाद में बड़ा एक्शन: एक ही दिन में दो थानों पर गिरी गाज, जीरो टॉलरेंस नीति से पुलिस महकमे में हड़कंप | मगध IG विकास वैभव का बड़ा एक्शन: बांकेबाजार थानाध्यक्ष मंटु कुमार निलंबित; पीड़ित पर ही बना रहे थे ₹4 लाख का दबाव, गाड़ी भी अवैध रूप से की थी जब्त | ब्रेकिंग न्यूज: गया में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, ₹9 हजार घूस लेते चौकीदार रंगेहाथ गिरफ्तार | फतेहपुर में सर्पदंश से महिला की मौत: झाड़-फूंक के चक्कर में गंवाई जान, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया | बेलागंज में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना: बीमारी का इलाज कराने गई महिला के घर से लाखों के जेवरात पार, इलाके में दहशत | राजस्थान का दूल्हा… बिहार की ‘लुटेरी दुल्हन’; सात फेरे लेते ही नगदी-जेवर लेकर पूरा परिवार रफूचक्कर! | गया के लाल मेजर आशीष कुमार को राष्ट्रपति ने दिया ‘शौर्य चक्र’, कोंच सहित पूरे मगध में जश्न का माहौल | जिस टूटी झोपड़ी में भीगती रही मां की लाश, उसी खंडहर में अब बनेगा ‘महल’; बिहार के नवादा की इस झकझोर देने वाली खबर के पीछे की पूरी कहानी | बाराचट्टी में पारिवारिक कलह ने ली विवाहिता की जान; जहर खाने से मौत, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार |