मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मोटर चोरी करते तीन चोर रंगे हाथ गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

On: Saturday, August 1, 2026 8:40 AM
IMG-20260801-WA0016

महताब अंसारी, 

कोंच (गया)। कोंच थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच ग्रामीणों की सतर्कता से शुक्रवार की रात तीन कथित चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। मामला कोराप पंचायत अंतर्गत छत्तीहर-भीखनपुर मोड़ के समीप मोती बिगहा बधार का है, जहां मोटर चोरी करने की कोशिश कर रहे तीन युवकों को ग्रामीणों ने धर दबोचा। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में पिछले कई दिनों से मोटर, बिजली तार और समरसेबुल चोरी की घटनाओं से ग्रामीण परेशान थे। चोरी पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीण रात में पहरा दे रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार की रात करीब नौ बजे कुछ संदिग्ध युवक बधार में एक मोटर के पास घूमते दिखाई दिए। ग्रामीणों को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद लोगों ने उन्हें घेरने का प्रयास किया।

ग्रामीणों को देखते ही युवक भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और उनकी पिटाई कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 एवं कोंच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराकर हिरासत में ले लिया।

थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रफीगंज प्रखंड के लहंगिया गांव के दो युवकों तथा कासमा थाना क्षेत्र के एक युवक के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
मोटर चोरी करते तीन चोर रंगे हाथ गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा | श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे का तोहफा: गया और मधुपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग | इलाज कराने पटना गए व्यक्ति का 16 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, परिजन चिंतित | गया के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: अब सीधे डीएम से करें अपने मन की बात, शुरू हुई ‘कॉफी विद डीएम’ पहल | गुप्त तहखाने में छिपाकर ले जाई जा रही 145.8 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार | पति पर दूसरी शादी और मारपीट का आरोप, महिला ने कोंच थाने में दर्ज कराई एफआईआर | कोंच में गुरुगोष्ठी आयोजित, पीबीएल कार्य अधूरा मिलने पर दो प्रधानाध्यापकों को बीईओ की फटकार | धान रोपनी के दौरान किसान पर हमला, हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी का आरोप | कारगिल युद्ध की पूरी कहानी: 527 बलिदानियों के शौर्य और अदम्य साहस का वो सुनहरा अध्याय, जो हर भारतीय को जानना चाहिए | ब्रेकिंग न्यूज: टनकुप्पा स्टेशन के पास बड़ा हादसा, ड्यूटी पर जा रहे रेलकर्मी पर गिरी पेड़ की टहनी, दर्दनाक मौत |