महताब अंसारी,
आमस (गया)। आमस थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव निवासी ब्रिजनन्दन प्रजापत पिछले 16 दिनों से लापता हैं। इस संबंध में उनके पुत्र कृष्णा कुमार प्रजापत ने आमस थाना में आवेदन देकर पिता की तलाश कराने की गुहार लगाई है।
थाने को दिए गए आवेदन में कृष्णा कुमार प्रजापत ने बताया है कि उनके पिता ब्रिजनन्दन प्रजापत, पिता स्व. बाबूलाल प्रजापत, 15 जुलाई 2026 की सुबह करीब 8 बजे इलाज कराने के लिए घर से पटना जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद से वे न तो घर लौटे हैं और न ही उनसे मोबाइल पर संपर्क हो पा रहा है। उनका मोबाइल फोन भी बंद बता रहा है।
आवेदन के अनुसार, घर से निकलते समय उन्होंने गुलाबी रंग की शर्ट, काले रंग की जींस पैंट पहन रखी थी तथा भगवा रंग का गमछा साथ में लिया हुआ था। उनके पास लावा कंपनी का मोबाइल फोन भी था। परिजनों ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।
परिजनों के अनुसार, ब्रिजनन्दन प्रजापत की मानसिक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं रहती है तथा उन्हें सुनने में भी परेशानी होती है। इसी वजह से परिवार उनकी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है।
कृष्णा कुमार प्रजापत ने पुलिस प्रशासन से अपने पिता की खोजबीन कर सकुशल बरामद करने की मांग की है। वहीं परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को ब्रिजनन्दन प्रजापत के संबंध में कोई जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 8383975391 अथवा 9523575495 पर संपर्क करें।







