मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में निर्माणाधीन पुल पर मिट्टी धंसने से मजदूर की दर्दनाक मौत, मुआवजे को लेकर भारी हंगामा

On: Thursday, July 9, 2026 7:33 PM

बाराचट्टी । थाना क्षेत्र की सरवा पंचायत स्थित बेलहरिया नदी पर चल रहे पुल निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माण स्थल पर अचानक भारी मात्रा में मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूरों को जैसे-तैसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना के बाद निर्माण स्थल पर चीख-पुकार मच गई। वहीं, आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को उठाने से इनकार करते हुए कार्यस्थल पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान उग्र भीड़ ने निर्माण कार्य में लगी एक पोकलेन मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
मृतक की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र की विंदा पंचायत अंतर्गत सुरौंधा टोला (भड़कुआ) निवासी 23 वर्षीय गुड्डू कुमार के रूप में हुई है, जो सुरेंद्र मांझी के पुत्र थे।

अचानक धंसी मिट्टी, संभलने का भी नहीं मिला मौका

मिली जानकारी के अनुसार, बेलहरिया नदी पर पुल निर्माण को लेकर पोकलेन मशीन से खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी के बीच अचानक मिट्टी भरभराकर गिर गई। वहां काम कर रहे कई मजदूर इसकी जद में आ गए।
आसपास मौजूद सहकर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन जब तक गुड्डू कुमार को मलबे से बाहर निकाला जाता, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। हालांकि, मुस्तैदी दिखाते हुए मिट्टी में फंसे चार अन्य मजदूरों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

मुआवजे पर अड़े ग्रामीण, पुलिस के सामने हंगामा

हादसे की खबर फैलते ही सुरौंधा टोला और आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग बेलहरिया नदी पर इकट्ठा हो गए। इकलौते कमाऊ सदस्य को खो चुके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के आश्रितों को तत्काल उचित मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग को लेकर शव को उठाने से मना कर दिया। देखते ही देखते माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया और आक्रोशित लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पोकलेन मशीन में तोड़फोड़ कर दी।

जांच और कार्रवाई का आश्वासन

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए बाराचट्टी थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और उग्र ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश में जुट गई। पुलिस अधिकारी परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर मामला सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।बाराचट्टी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमरेंद्र किशोर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बेलहरिया नदी पुल निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से एक श्रमिक की मौत हुई है। पुलिस टीम मौके पर कैंप कर रही है। परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े हैं और शव को घटनास्थल पर ही रखा गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहा है।

बाराचट्टी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमरेंद्र किशोर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बेलहरिया नदी पुल निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से एक श्रमिक की मौत हुई है। पुलिस टीम मौके पर कैंप कर रही है। परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े हैं और शव को घटनास्थल पर ही रखा गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कोंचेश्वर महादेव महोत्सव का भव्य आगाज, मंदिर विकास पर दिया गया जोर | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच | दानापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: रंगदारी और अवैध बालू खनन गिरोह का पर्दाफाश, हथियारों के साथ 4 खूंखार अपराधी गिरफ्तार | गुरपा बाजार से अगवा कर युवक को कमरे में बनाया बंधक, डायल 112 की मुस्तैदी से बची जान | गुरुआ के लालगढ़ में चोरों का आतंक: एक ही रात 4 घरों में भीषण चोरी, नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के जेवरात और नकद उड़ाए | ब्रेकिंग न्यूज़: गया में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: लुटुआ में 5 किलो का IED बरामद, सीआरपीएफ ने मौके पर किया निष्क्रिय | बिहटा में 51 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध मौत: बधार में मिला शव, गले पर रस्सी के निशान देख परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | आवास योजना की राशि लेने के बाद नहीं किया नियमों का पालन, दो लाभुकों से 2.34 लाख की वसूली की तैयारी | ब्रेकिंग न्यूज: गया-कोडरमा रेलखंड पर यदूग्राम के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का संदिग्ध शव, इलाके में फैली सनसनी | गया के गुरपा में लगातार मिल रहे शव: नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला 25 वर्षीय युवक, इलाके में दहशत |