मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रफ़्तार का कहर: मायके से लौट रही महिला को हाईवा ने रौंदा, मौत; आक्रोशित ग्रामीणों का पुलिस पर पथराव, थानाध्यक्ष घायल

On: Wednesday, April 29, 2026 9:09 PM

मोहनपुर (संवाददाता): गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नटहा के समीप तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ एक अनियंत्रित हाईवा ने बाइक सवार दंपत्ति को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका एक माह का मासूम पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें मोहनपुर थानाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे ने उजाड़ी परिवार की खुशियां

जानकारी के अनुसार, बोधगया थाना क्षेत्र के जानी बिगहा निवासी ललन यादव अपनी पत्नी सुमित्रा देवी और बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल मुशरब्दा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नटहा के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुमित्रा देवी सीधे हाईवा के भारी पहियों के नीचे आ गईं, जिससे घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
इस हादसे में सुमित्रा का एक माह का पुत्र भी घायल हुआ है, जिसका इलाज फिलहाल एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। मृतका की दो अन्य पुत्रियां भी इस घटना के बाद सदमे में हैं।

रणक्षेत्र बना इलाका: पुलिस पर पथराव और बवाल

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीण वरिष्ठ अधिकारियों (DM व SSP) को मौके पर बुलाने और रफ़्तार पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे थे।
सूचना पाकर जब मोहनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तो स्थिति अनियंत्रित हो गई। उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में थानाध्यक्ष संजय कुमार के चेहरे (होंठ के समीप) पर गंभीर चोट आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। एक अन्य एएसआई को भी मामूली चोटें आई हैं। स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई।

प्रशासनिक रुख

घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। अस्पताल में भर्ती थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा— “फिलहाल बोलने में काफी तकलीफ हो रही है, उपचार जारी है। घटना के संदर्भ में विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी।”

इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मायके से हंसी-खुशी विदा हुई सुमित्रा की मौत की खबर ने दोनों गांवों में मातम पसरा दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ट्रेनें बनीं अपराधियों का अड्डा: जून में डीडीयू-धनबाद मंडल में चोरी-छिनतई की मानो बाढ़ आई, प्रीमियम ट्रेनों में भी यात्री असुरक्षित | बिजहरा गांव में स्वर्गीय गुलबनी देवी की श्रद्धांजलि सभा एवं सामूहिक भोज का आयोजन | महिला की मौत के बाद सीएचसी में बवाल, परिजनों ने एंबुलेंस में की तोड़फोड़ | गया: भीषण सड़क हादसे में कंप्यूटर शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम; छह माह पहले ही हुई थी शादी | सुना है खुदा पत्थरों में नहीं इंसानों में रहता है… गया के डॉ. विनोद मंडल की इस कहानी को पढ़कर आपको भी यकीन हो जाएगा! | मगध लाइव न्यूज़ के पत्रकार महताब अंसारी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | गया: किलकारी समर कैंप ‘चक धूम-धूम’ का रंगारंग समापन, बच्चों ने लोक नृत्यों से बांधा समां | मुहर्रम को लेकर कोंच थाना में शांति समिति की बैठक, दसवीं मुहर्रम पर बुधवार को निकलेगा अखाड़ा जुलूस | संडे स्पेशल: ट्रेनों में यात्रियों का सामान नहीं सुरक्षित, गया से जुड़े रेलखंडों में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी | कर्बला की कहानी: कौन थे इमाम हसन और इमाम हुसैन, जिनकी याद में दुनिया मनाती है मुहर्रम? |