मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया: ‘ऑनर किलिंग’ की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात; भाई ने ही बहन को दी खौफनाक मौत, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब

On: Friday, April 24, 2026 5:28 PM

गया। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर रूह कांप जाए। गया के रामपुर थाना क्षेत्र के सिंगरा स्थान पहाड़ी पर मिली अज्ञात महिला की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। यह मामला कोई साधारण हत्या नहीं, बल्कि ‘ऑनर किलिंग’ का निकला, जहाँ अपनी ही बहन के चरित्र पर शक और सामाजिक लोक-लाज के डर से एक भाई कातिल बन बैठा।

सामाजिक मर्यादा के नाम पर रची हत्या की साजिश’

जांच में जो खुलासा हुआ वह चौंकाने वाला है। मृतका का पहले से दो बच्चे थे। मृतका अपने ससुराल से करीब तीन साल पहले अपने एक बच्चे के साथ कहीं चली गई थी।  जब वह तीन साल बाद वापस लौटी, तो उसके गोद में एक और बच्चा था। जिसके कारण ससुराल वालों ने उसे अपनाने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद वह अपने मायके पहुंची, लेकिन वहाँ भी उसे शरण की जगह प्रताड़ना मिली। समाज में अपनी ‘नाक’ बचाने के लिए मायके वाले उसे लगातार टॉर्चर करने लगे।

बहला-फुसलाकर पहाड़ पर ले गया भाई, फिर उतारा मौत के घाट

पुलिस के अनुसार, मृतका का सगा भाई शंकर कुमार उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच चुका था। 3 अप्रैल 2026 को वह अपनी बहन को बहला-फुसलाकर गया लाया और सिंगरा स्थान की सुनसान पहाड़ी पर ले गया। वहाँ उसने अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ मिलकर बड़ी बेरहमी से अपनी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। हैवानियत यहीं नहीं रुकी; पुलिस को गुमराह करने और लाश की पहचान मिटाने के इरादे से उसने बहन के चेहरे पर तेजाब (Acid) डाल दिया ताकि कोई उसे पहचान न सके।

“अपराध की मंशा खौफनाक थी” – DSP धर्मेंद्र भारती

नगर पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र भारती ने मामले का खुलासा करते हुए बताया:

“यह मामला सीधे तौर पर ऑनर किलिंग का है। अभियुक्त शंकर कुमार ने स्वीकार किया है कि वह अपनी बहन के तीन साल बाद लौटने और दूसरे बच्चे को लेकर समाज में होने वाली बदनामी से डरा हुआ था। इसी ‘मान-सम्मान’ के झूठे भ्रम में उसने अपनी बहन की हत्या कर दी और पहचान छुपाने के लिए चेहरे को तेजाब से जला दिया। गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को बाइक और मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। साक्ष्य मिटाने और हत्या की धाराओं के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस मामले में शामिल अन्य लोगों को तलाश जारी है।“

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रामपुर थाना पुलिस और तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। 04 अप्रैल को शव मिलने के महज कुछ ही दिनों  के भीतर पुलिस ने अपराधी तक पहुँचने में सफलता हासिल की। मामले के मुख्य आरोपी शंकर कुमार को शेरघाटी के दक्षिण खाप से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक और एक मोबाइल भी जब्त किया है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस इस मामले में अन्य परिजनों की भूमिका की भी जांच कर रही है। डीएसपी ने स्पष्ट किया है कि इस साजिश में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी जारी है और पुलिस जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल की मांग करेगी ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
चार माह से फरार प्रेमी जोड़ों पर पुलिस का शिकंजा, आंती से दो युवक और दो किशोरियां हिरासत में | CUSB दीक्षांत समारोह 2026: राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने कहा- गुरु-शिष्य का रिश्ता भारतीय परंपरा की आत्मा, 1662 विद्यार्थियों को मिली डिग्री | गुरारू में रहस्यमयी बीमारी का कहर, दो बच्चों की मौत; तीन साल के मासूम की जिंदगी पर मंडराया खतरा | बेलागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की बाइक के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, भेजा गया जेल | मगध का गौरव: बेलागंज के लाल डॉ. अजय कुमार दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल, इलाके में जश्न का माहौल | नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा कोंच, जगह-जगह निकली कलश यात्रा | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में सर्व धर्म सद्भाव की अद्भुत मिसाल, विभिन्न समुदायों ने मिलकर की पिंडदानियों की सेवा | ‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर | पितृपक्ष मेला 2026 संपन्न: गया जंक्शन पर 15 दिनों में पहुंचे करीब 12 लाख श्रद्धालु, जानिए डीडीयू रेल मंडल ने बिना किसी परेशानी के कैसे संभाली इतनी बड़ी भीड़ | 51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन |