मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान

On: Saturday, April 4, 2026 9:07 AM

मगध लाइव, गया: अक्सर कहा जाता है कि मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। इस कहावत को अक्षरशः चरितार्थ कर दिखाया है जिले के नगर प्रखंड स्थित कंडी गांव के होनहार लाल सिद्धार्थ शंकर ने। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) की परीक्षा में अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए सिद्धार्थ ने नायब तहसीलदार के पद पर पूरे प्रदेश में 21वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस अभूतपूर्व सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।

सिद्धार्थ की यह सफलता कोई रातों-रात मिली उपलब्धि नहीं है, बल्कि इसके पीछे वर्षों का कड़ा संघर्ष और अटूट धैर्य छिपा है। एक साधारण और आर्थिक रूप से सीमित संसाधनों वाले परिवार से ताल्लुक रखने वाले सिद्धार्थ के लिए यह सफर चुनौतियों से भरा रहा। उनके पिता विजय नाथ तिवारी ने आर्थिक तंगी को कभी अपने बेटे की पढ़ाई में बाधा नहीं बनने दिया। सिद्धार्थ की शुरुआती शिक्षा सेंट जोसेफ स्कूल, बिहार शरीफ से हुई, जिसके बाद उन्होंने डीएवी कैंट एरिया, गया से इंटरमीडिएट किया। उच्च शिक्षा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए उन्होंने गया कॉलेज से भौतिकी में स्नातक और फिर पटना विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की।
करियर की शुरुआत में सिद्धार्थ ने अपनी काबिलियत के दम पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर का पद हासिल किया। लगभग तीन वर्षों तक बैंक में सेवा देने के बावजूद, उनके भीतर सिविल सेवा के जरिए समाज की सेवा करने का जज्बा बरकरार रहा।

अपने इसी सपने को हकीकत में बदलने के लिए उन्होंने एक सुरक्षित सरकारी नौकरी को अलविदा कह दिया। इसके बाद पिछले दो वर्षों से वे दिल्ली के एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान में करेंट अफेयर्स रिव्यूअर के रूप में कार्य करते हुए अपनी तैयारी को धार देते रहे।
इस दौरान उन्होंने कई बार यूपीएससी की मुख्य परीक्षा दी और साक्षात्कार के चरण तक पहुंचे, लेकिन अंतिम चयन न होने पर भी उन्होंने हार नहीं मानी। यह उनका दृढ़ संकल्प ही था कि आज उन्होंने सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

सिद्धार्थ अपनी इस जीत का श्रेय भगवान शिव के आशीर्वाद और अपने परिवार के सहयोग को देते हैं। विशेष रूप से उन्होंने अपनी दिवंगत माता रेनू तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनका साया इसी वर्ष 19 मार्च को उनके सिर से उठ गया था। सिद्धार्थ का कहना है कि उनकी बहनों प्रियंका, पूजा, स्मृति और भाई अभिनव के निरंतर समर्थन ने उन्हें हर मुश्किल घड़ी में संबल प्रदान किया। आज उनकी इस उपलब्धि पर पूरा कंडी गांव खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
विश्व फोटोग्राफी दिवस: धनबाद में सजी शानदार तस्वीरों की महफिल, गया के मशहूर छायाकार रूपक सिन्हा को मिला विशेष सम्मान | गया में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: 551 बोतल विदेशी और 200 लीटर देसी शराब जब्त, कार-बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार | VIP टिकट, AC का सफर और बैग में 44 किलो गांजा… बारिश ने बिगाड़ दिया 22 लाख का ‘गेम’, धनबाद में धरे गए तेजस एक्सप्रेस के गांजा तस्कर | अनाथ नेहा के आंसुओं को संत रामपाल जी ने बदली मुस्कान में, 5 साल से बेघर 3 भाई-बहनों को सौंपा सर्वसुविधायुक्त समर्थ ‘ कबीर के सुदामा का महल ‘ | ब्रेकिंग न्यूज: पटना के फुलवारी शरीफ में खूनी खेल: शराब पार्टी में दोस्तों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोलियां, मौके पर मौत | लड़की के चक्कर में दो गुटों में खूनी संघर्ष और फायरिंग, हथियार व शराब के साथ एक गिरफ्तार | फतेहपुर में बेखौफ शराब तस्कर का कहर: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, शराब छोड़कर भागा माफिया | ब्रेकिंग न्यूज: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में दर्दनाक हादसा, 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गिरने से 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत, मची चीख-पुकार | गुरपा के गुरुपद गिरी पर्वत पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भारी भीड़ के कारण बिना दर्शन लौटे हजारों श्रद्धालु | डुमरिया में शराब माफियाओं की बड़ी साजिश नाकाम: 10 चक्का ट्रक के गुप्त तहखाने से 1591 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार |