मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारी तेज,बैकलॉग मामलों के निपटारे पर जोर, बैंक–इंश्योरेंस अधिकारियों के साथ बैठक

On: Wednesday, December 3, 2025 2:09 PM

13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से डीडीयू जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश–cum–अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार मदन किशोर कौशिक के निर्देश पर आज प्राधिकार के सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविंद कुमार दास ने की।

बैठक में विभिन्न बैंक एवं बीमा कंपनियों के अधिकारियों ने भाग लिया। सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक बैंक ऋण मामलों एवं मोटर वाहन दुर्घटना मुआवजा मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटारे के लिए नोटिस कर सुलह-वार्ता सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस बार लक्ष्य है कि अधिकतम पेंडेंसी को सुलह के आधार पर समाप्त कर आमजन को शीघ्र न्याय का लाभ मिले।

बैंक ऋण और एमवी एक्ट मामलों पर विशेष फोकस

सचिव अरविंद कुमार दास ने कहा कि बैंक ऋण विवाद और मोटर वाहन दुर्घटना से जुड़े मामले लोक अदालत में सुलझकर लोगों को बड़ा राहत देते हैं। इसलिए सभी बैंक अधिकारी अपने-अपने स्तर पर इसके प्रचार-प्रसार में तेजी लाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने आम जनता से भी अपील की—
“बैंक ऋण के मामलों को सुलह के माध्यम से समाप्त कराएं और राष्ट्रीय लोक अदालत का सीधा लाभ उठाएं।”

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में विभिन्न बैंकों और इंश्योरेंस कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—

  • राजेश कुमार सिंह, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक
  • पार्थ सारथी, प्रशांत कुमार (PNB)
  • अभिषेक कुमार (Bank of Baroda)
  • विवेक कुमार (Bank of India)
  • रणधीर कुमार (State Bank of India)
  • संतोष कुमार, बलिंद्र कुमार सिंह (Central Bank of India)
  • प्रकाश कुमार (Canara Bank)
  • सतीश कुमार (Indian Bank)
  • केशव कुमार (Bihar Gramin Bank)
  • वरुण कुमार (Union Bank of India)
  • संदीप कुमार (HDFC Bank)
  • ताथी नीदु (Bank of Maharashtra)
  • राणा रंजन (National Insurance)
  • राहुल कुमार (New India Insurance)

बैठक में सभी अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मुहर्रम को लेकर कोंच थाना में शांति समिति की बैठक, दसवीं मुहर्रम पर बुधवार को निकलेगा अखाड़ा जुलूस | संडे स्पेशल: ट्रेनों में यात्रियों का सामान नहीं सुरक्षित, गया से जुड़े रेलखंडों में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी | कर्बला की कहानी: कौन थे इमाम हसन और इमाम हुसैन, जिनकी याद में दुनिया मनाती है मुहर्रम? | फतेहपुर की बेटी खुशबू कुमारी ने BPSC में लहराया परचम, दूसरे प्रयास में हासिल की 853वीं रैंक; क्षेत्र में जश्न | रोजगार के बाद प्रतिनियुक्ति की आस: बेल्ट्रॉन DEO परीक्षा के सफल अभ्यर्थी अब सीधे IT मंत्री से गुहार लगाने पटना पहुंचे | दूरदर्शन बिहार पर अब सुनाई देगी मगही की आवाज, नियमित कार्यक्रम प्रसारण को मिली मंजूरी | सुर सलिला गयाजी ट्रस्ट की 5वीं शास्त्रीय संगीत व कत्थक कार्यशाला का भव्य समापन | ब्रेकिंग न्यूज़: IG विकास वैभव का एक और बड़ा एक्शन, रिश्वत मांगने के आरोप में चंदौती थाना के पुलिस अवर निरीक्षक निलंबित | आईजी विकास वैभव का गया के बाद जहानाबाद में बड़ा एक्शन: एक ही दिन में दो थानों पर गिरी गाज, जीरो टॉलरेंस नीति से पुलिस महकमे में हड़कंप | मगध IG विकास वैभव का बड़ा एक्शन: बांकेबाजार थानाध्यक्ष मंटु कुमार निलंबित; पीड़ित पर ही बना रहे थे ₹4 लाख का दबाव, गाड़ी भी अवैध रूप से की थी जब्त |