मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: फतेहपुर के भारे मोड़ पुल पर फिर हुआ हादसा, दो युवक बाइक समेत नहर में गिरे, एक फरार, दूसरा गंभीर रूप से घायल

On: Tuesday, December 2, 2025 4:46 PM

फतेहपुर। वजीरगंज–फतेहपुर मुख्य मार्ग पर स्थित भारे मोड़ का पुल अब मौत का दर्रा बन चुका है। सड़क के मुकाबले आधी चौड़ाई वाले इस पुल पर मंगलवार देर शाम फिर बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो युवक बाइक समेत नहर में गिर पड़े। एक युवक गंभीर सिर चोट के बावजूद मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने नहर से निकालकर सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसके जबड़ा और हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार भारे मोड़ पर बना यह पुल बेहद संकरा है—जिस कारण वाहन पुल पर चढ़ते ही संतुलन खो देते हैं और सीधे नहर में गिर जाते हैं। इस पुल की चौड़ाई सड़क से काफी कम होने के कारण यह स्थान दिन-प्रतिदिन दुर्घटना स्थल में बदलता जा रहा है।

लोगों ने बताया कि सिर्फ कुछ दिनों पहले यहां दो और बड़ी दुर्घटनाएं हुई थीं, जबकि पिछले कुछ वर्ष में इस पुल और मोड़ पर सैकड़ों लोग जान गंवा चुके हैं। बावजूद इसके न रोड सुरक्षा बढ़ी, न पुल का चौड़ीकरण हुआ और न ही किसी चेतावनी बोर्ड अथवा बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई।

घायल युवक के पास नवादा जिले के तुंगी के एक डॉक्टर की पर्ची और एक्स-रे रिपोर्ट मिली है, लेकिन अभी तक दोनों युवकों की पूर्ण पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि – यह पुल रोज मौत बांटता है, लेकिन प्रशासन तब तक नहीं जागेगा जब तक कोई बड़ा जनाक्रोश नहीं उठे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नालंदा में सेवा की ऐसी मिसाल जिसे देख दुनिया रह गई हैरान! जर्जर झोपड़ी की जगह खड़ा हो गया ‘सुदामा का महल’, बेबस मां की आंखों में छलके सुख के आंसू | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म और फर्जीवाड़े का आरोपी मानवेंद्र कृष्ण भारत गिरफ्तार | बिहार म्यूजियम में ‘बोधगया ग्लोबल डायलॉग’ का सफल समापन: छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरों ने मोह लिया सबका मन | पुरूषोतम एक्सप्रेस में यात्री की मौत, गया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव | ऑनलाइन कोचिंग से छात्रों का शैक्षणिक विनाश, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं: रौशन कुमार | गया आरपीएफ की मुस्तैदी से मिली बड़ी सफलता, गोरखपुर में वारदात कर भाग रहे चार अपराधी गया स्टेशन पर गिरफ्तार | गयाजी के विष्णुपद कॉरिडोर से बदलेगा स्वरूप: विरासत और आधुनिकता के संगम पर जिला प्रशासन की मुहर | International Women’s Day 2026: डीडीयू मंडल में 125 बालिकाओं को साइकिल वितरण, सिविल सेवा में 50वीं रैंक लाने वाली ईशित्वा आनंद सम्मानित | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: गया में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं जीविका दीदियां, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित | गया का लाल, सरहद का रक्षक जिंदगी की जंग हारा: सड़क हादसे में घायल ITBP जवान रंजीत कुमार उर्फ लालू की इलाज के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर |