मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में हुआ बड़ा हादसा: रील्स बनाने के दौरान नदी में डूबने से पांच बच्चों की मौत

On: Thursday, September 25, 2025 2:43 PM

एक साथ पांच जनाजों से रो पड़ा पूरा मोहल्ला

बेलागंज। गुरुवार की दोपहर बेलागंज के छोटी मस्जिद मोहल्ला के लिए एक काला दिन साबित हुआ, जब एक ही मोहल्ले के पांच बच्चों के शव एक साथ उनके घर पहुंचे। घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर कोई गमगीन है।

जानकारी के अनुसार, छोटी मस्जिद मोहल्ला के करीब बारह बच्चे गुरुवार को इंटर का फॉर्म भरने के लिए प्रखंड स्थित नागार्जुन उच्च विद्यालय, पनारी गए थे। विद्यालय में फॉर्म भरने के बाद सभी बच्चे खिजरसराय थाना क्षेत्र के केनी गांव के पास स्थित फल्गु नदी किनारे पहुंच गए। बताया जाता है कि इसी दौरान कुछ बच्चे नदी किनारे रील बना रहे थे। तभी अचानक एक-एक कर कई बच्चे नदी के गहरे गड्ढे में डूबने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चों के डूबने की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से पांच बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। वहीं, पांच बच्चों की डूबकर मौत हो गई।

मृतकों में मोहल्ले के 12 वर्षीय मो. शरिक (पिता मो. मुमताज), 13 वर्षीय मो. साहब (पिता मो. शाहिद), 14 वर्षीय मो. अनस (पिता मो. मिस्टर), 15 वर्षीय मो. कैफ (पिता मो. मकसूद) और 16 वर्षीय मो. सूफियान (पिता मो. शमशेर) शामिल हैं। सभी बच्चों की उम्र 12 से 16 वर्ष के बीच बताई गई है।

घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन ने सभी शवों को गया भेज दिया। हालांकि, शोकाकुल परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए और सीधे शवों को अपने घर ले आए। देर शाम जब एक साथ पांच बच्चों के शव मोहल्ले में पहुंचे तो परिजनों के चीत्कार और मातमी माहौल ने पूरे बेलागंज बाजार व आसपास के गांवों को गमगीन कर दिया। बड़ी संख्या में लोग बच्चों के देखने के लिए जुट गए। यह दर्दनाक हादसा न केवल परिजनों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अविस्मरणीय त्रासदी बन गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पुरूषोतम एक्सप्रेस में यात्री की मौत, गया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव | ऑनलाइन कोचिंग से छात्रों का शैक्षणिक विनाश, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं: रौशन कुमार | गया आरपीएफ की मुस्तैदी से मिली बड़ी सफलता, गोरखपुर में वारदात कर भाग रहे चार अपराधी गया स्टेशन पर गिरफ्तार | गयाजी के विष्णुपद कॉरिडोर से बदलेगा स्वरूप: विरासत और आधुनिकता के संगम पर जिला प्रशासन की मुहर | International Women’s Day 2026: डीडीयू मंडल में 125 बालिकाओं को साइकिल वितरण, सिविल सेवा में 50वीं रैंक लाने वाली ईशित्वा आनंद सम्मानित | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: गया में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं जीविका दीदियां, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित | गया का लाल, सरहद का रक्षक जिंदगी की जंग हारा: सड़क हादसे में घायल ITBP जवान रंजीत कुमार उर्फ लालू की इलाज के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर | 281 नए सैन्य अधिकारियों के साथ गया OTA में संपन्न हुई 28वीं पासिंग आउट परेड, सैन्य कौशल का दिखा प्रदर्शन | भारतीय सेना को मिलेंगे 281 नए ‘रणबाँकुरे’: पासिंग आउट परेड से पहले OTA गया में कैडेट्स का हैरतअंगेज शक्ति प्रदर्शन | बेलागंज की बेटी वैष्णवी ने पहले ही प्रयास में लहराया परचम, UPSC में हासिल की 298वीं रैंक |