मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में प्रधानाचार्य पर एमडीएम चावल से मजदूरी चुकाने का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

On: Thursday, September 18, 2025 4:33 PM

टिकारी संवाददाता: प्रखंड अंतर्गत इटहोरी ग्राम में संचालित मध्य विद्यालय में मजदूरी के बदले मध्याह्न भोजन का चावल देने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि विद्यालय परिसर में दो व्यक्ति मध्याह्न भोजन के लिए उपलब्ध कराई गई चावल की बोरी से दूसरे बोरी में चावल डालकर ले जा रहे है। वीडियो में विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा मध्याह्न भोजन की चोरी कर मजदूरी के रूप में भुगतान करने की बात कही जा रही है। वायरल वीडियो की पुष्टि मगध लाइव नही करता है।

इस संबंध में स्थानीय निवासी अनिल यादव ने बताया कि प्रधानाचार्य द्वारा लगातार इस तरह के कृत्य की शिकायत मिल रही है। जबकि सरकार द्वारा भवन मरम्मती के नाम पर विद्यालय को राशि भी आवंटित है। वहीं लोजपा (रा.) के प्रखण्ड अध्यक्ष अजय पासवान ने मामले की जांच कर प्रधानाध्यापक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रखण्ड शिक्षा अधिकारी के बीच गहरी सांठ गांठ है। इस कारण बेखौफ होकर प्रधानाचार्य द्वारा इस तरह का कृत्य लगातार किया जा रहा है। इस संबंध में प्रखण्ड शिक्षा अधिकारी डा. अभय कुमार रमन ने बताया कि हमे भी इस मामले की जानकारी मिली है। एमडीएम प्रभारी से बात मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
रफ़्तार का कहर: मायके से लौट रही महिला को हाईवा ने रौंदा, मौत; आक्रोशित ग्रामीणों का पुलिस पर पथराव, थानाध्यक्ष घायल | पहाड़पुर स्टेशन के पास बेहोश मिला अज्ञात व्यक्ति: जिला पार्षद प्रेम कुमार की तत्परता ने बचाई जान; रेल पुलिस की लापरवाही आई सामने | कैमरे का जादूगर हमेशा के लिए खामोश: भारतीय फोटोग्राफी के पिता रघु राय का 83 वर्ष की उम्र में निधन | राजगीर की पहाड़ियों में हवा से बातें करेंगे पर्यटक: देश के पहले ‘क्लिफ वॉक’ से बिहार रचेगा नया इतिहास | तिलक समारोह से लौट रहे पूर्व सैनिक के पुत्र की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को कुचला | ब्रेकिंग न्यूज: खुशियां मातम में बदली , चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मायके आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत | मगध लाइव न्यूज़: धनबाद में गया के ‘ATM कार्ड बदल’ गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार; जानें कैसे जाल बिछाते थे ये शातिर अपराधी | गया-कोडरमा रेल खंड: पहाड़पुर फाटक बना ‘मुसीबतों का फाटक’, घंटों जाम में पिस रही जनता, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | पासवर्ड का जमाना गया! हैकर्स से बचना है तो तुरंत बदलें फोन की ये सेटिंग; जानें क्या है ‘Passkey’ और यह क्यों है सबसे सुरक्षित | गया: ‘ऑनर किलिंग’ की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात; भाई ने ही बहन को दी खौफनाक मौत, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब |