मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

तालाब में डूबने से 54 वर्षीय ग्रामीण की मौत, परिवार में मचा कोहराम

On: Sunday, September 14, 2025 4:38 PM

टिकारी संवाददाता। अलीपुर थाना क्षेत्र के केसपा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के 54 वर्षीय सूरजमल मोची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। अचानक घटी इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार सूरजमल मोची खेत का काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गांव के तालाब में हाथ-पैर धोने के लिए कदम रखा। इसी बीच उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें तालाब से बाहर निकाला और आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल टिकारी पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही अलीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल, गया भेज दिया। अलीपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |