मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मारपीट में घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत, गुस्साए लोगों ने पंचानपुर बाजार को किया जाम

On: Friday, September 12, 2025 4:17 PM

टिकारी संवाददाता: पंचानपुर थानाक्षेत्र के लभरा ग्राम में मामूली बात को लेकर हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत इलाज के क्रम में हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय अमरेश गोस्वामी के रूप में हुई है। घटना के बाद गुस्साये स्वजनों ने पंचानपुर बाजार के समीप जाम कर दिया। हालांकि एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल के प्रयास से जाम को तुरंत हटा दिया गया। मृतक की पुत्री के फर्द बयान पर चार लोगों के विरुद्ध नामजद शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता संगीता कुमारी द्वारा बयान में कहा गया है कि पिता अमरेश गोस्वामी घर के समीप ही सेंट्रिंग खोलने का काम मजदूरी पर कर रहे थे।

इसी दौरान पहले तल्ला से सेंट्रिंग के प्लेट से महिला को झटका लग गया जिससे नाराज महिला के स्वजनों ने अमरेश के साथ जमकर मारपीट की और अधमरा कर दिया। घटना के बाद जख्मी हालत में स्वजनों ने अमरेश को स्थानीय निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया जहां से मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की अहले सुबह अमरेश की मौत हो गई। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया। अस्पताल से शव को पंचानपुर लाने के बाद सड़क पर रखकर बाजार जाम कर दिये।

घटना की सूचना पर फौरन पहुंचे एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल, सीआई आशीष मिश्रा आदि पहुंचे और समझा बुझाकर तुरंत जाम को हटा दिया। उसके बाद मृतक के घर पहुंचकर दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं मौके पर पहुंचे स्थानीय मुखिया सुबोध सिंह ने मृतक के स्वजनों को कबीर अंत्योष्टि के तहत तीन हजार एवं पारिवारिक लाभ के तहत बीस हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। स्थानीय समाजिक कार्यकर्ता रौशन गहलौत, अरविंद कुमार वर्मा, अमित कुमार इत्यादि ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज |