मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: गया में पुलिस और अवैध बालू कारोबारियों के बीच झड़प, तीन पुलिसकर्मी घायल

On: Thursday, August 28, 2025 4:31 PM

गया। गुरुवार को बेलागंज थाना क्षेत्र के दलेलचक गांव के पास पुलिस गश्ती दल और अवैध बालू कारोबारियों के बीच झड़प हो गई। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। मौके पर तैनात पुलिस टीम ने एक बिना नंबर का ट्रैक्टर जब्त किया और एक उपद्रवी को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की गश्ती टीम श्रीपुर–चाकंद मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान अवैध बालू से लदा एक ट्रैक्टर देखा गया। पुलिस ने जब उसे रोका और जब्त करने की कार्रवाई शुरू की तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और ट्रैक्टर छुड़ाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान धक्का-मुक्की और झड़प में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान उपेंद्र यादव उर्फ बिलइया के रूप में हुई है। वहीं, अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लाया गया है।

झड़प में घायल पुलिसकर्मियों में अवर निरीक्षक मुकेश कुमार, आरक्षी मदन कुमार और संजीत कुमार शामिल हैं। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलागंज में कराया जा रहा है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम | कोंच में लगातार दूसरे दिन नदी हादसा, एक और युवक डूबा | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर |