मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सोशल मीडिया पर आरपीएफ की अपील और गया जंक्शन पर बरती जा रही लापरवाही, जिम्मेदार कौन?

On: Thursday, August 28, 2025 4:45 AM

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) समय-समय पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए यात्रियों से अपील करता रहा है कि रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान लापरवाही न बरतें। आरपीएफ का संदेश साफ है – पटरियां पार करना खतरनाक ही नहीं बल्कि गैरकानूनी भी है। यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने अनमोल जीवन की सुरक्षा के लिए स्टेशन पर बने सब-वे और फुट ओवर ब्रिज का उपयोग करें।

लेकिन सवाल यह है कि क्या इन अपीलों का वास्तविक प्रभाव यात्रियों तक पहुंच रहा है? गया जंक्शन पर हालात देखकर तो ऐसा बिल्कुल नहीं लगता। आरपीएफ की अपील के बावजूद यहां ट्रैक पार करने की घटनाएं आम हैं। तस्वीरों से साफ दिखाई देता है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी हो रही है।

देखें गया जंक्शन की ये तस्वीरें, जो इस स्थिति की हकीकत बयां कर रही हैं।

हालांकि आरपीएफ ने ट्रेसपासिंग के कई मामलों में कार्रवाई की है, लेकिन स्थिति यह भी दर्शाती है कि जिन्हें इस तरह की लापरवाही रोकने की जिम्मेदारी दी गई है, वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी गंभीरता से नहीं कर पा रहे हैं।

गौरतलब है कि कुछ ही दिनों बाद गया जी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2025 शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर सुरक्षा व्यवस्था में इसी तरह की लापरवाही जारी रही, तो हादसों की आशंका बढ़ जाएगी और जिम्मेदारी तय करने का बड़ा सवाल खड़ा हो जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गयाजी के विष्णुपद कॉरिडोर से बदलेगा स्वरूप: विरासत और आधुनिकता के संगम पर जिला प्रशासन की मुहर | International Women’s Day 2026: डीडीयू मंडल में 125 बालिकाओं को साइकिल वितरण, सिविल सेवा में 50वीं रैंक लाने वाली ईशित्वा आनंद सम्मानित | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: गया में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं जीविका दीदियां, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित | गया का लाल, सरहद का रक्षक जिंदगी की जंग हारा: सड़क हादसे में घायल ITBP जवान रंजीत कुमार उर्फ लालू की इलाज के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर | 281 नए सैन्य अधिकारियों के साथ गया OTA में संपन्न हुई 28वीं पासिंग आउट परेड, सैन्य कौशल का दिखा प्रदर्शन | भारतीय सेना को मिलेंगे 281 नए ‘रणबाँकुरे’: पासिंग आउट परेड से पहले OTA गया में कैडेट्स का हैरतअंगेज शक्ति प्रदर्शन | बेलागंज की बेटी वैष्णवी ने पहले ही प्रयास में लहराया परचम, UPSC में हासिल की 298वीं रैंक | गयाजी में बिखरेगा शास्त्रीय कलाओं का रंग: 8 मार्च को ‘सुर सलिला’ के तत्वावधान में सजेगी ‘वसंतोत्सव’ की भव्य शाम | गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद |